Health Tips: अगर आप योगा क्लास जाना कर रहें हैं प्लान, तो इन टिप्स का जरूर रखें ध्यान

Published : Nov 19, 2021, 05:26 PM IST
Health Tips: अगर आप योगा क्लास जाना कर रहें हैं प्लान, तो इन टिप्स का जरूर रखें ध्यान

सार

जब भी हम फिटनेस की बात करते हैं तो हमारे मन में दो बातें चल रही होती हैं। पहली हम जिम ज्वाइन करें या योगा क्लास। अगर हम वहां जाते हैं तो हमें किन चीजों की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ेगी। आज हम आपको वही बताएंगे कि अगर आप योगा क्लास जाने की सोच रहे हैं तो आपको किन जरूरी चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

नई दिल्ली। शरीर को फिट और हेल्दी रखना हर किसी के लिए बेहद जरूरी हो गया है। क्योंकि इस टेंशन और बिजी लाइफ में आपके पास इतना भी टाइम नहीं होता कि, आप अपनी हेल्थ का ध्यान रख सके। ऐसे में आप कई तरीके ढ़ूंढते हैं। जैसे-जिम जाकर एक्सरसाइज (Exercise) करना, या फिर योगा क्लास। आज हम आपको योगा क्लास के बारे में आपको कुछ टिप्स बताएंगे। जिसको ध्यान में रखकर ही आप इसको ज्वाइन कर सकते हैं।

योगा करने से पहले करें वॉर्म अप

अगर आप योगा क्लास जा रहे हैं तो उससे पहले आप घर पर ही वॉर्म अप कर लें। इससे आपकी बॉडी फ्री हो जाएगी। जिसके बाद आपको योगा करने में कोई तकलीफ और ना ही कोई दर्द होगा। इसलिए आपको उसे करना बेहद जरूरी होगा।

योगा क्लास से पहले क्या खाएं

योगा करने से पहले आप हैवी मील ना खाएं। क्योंकि अगर आप ओवरईटिंग करके क्लास में जाएंगे तो इसका असर आपके पेट पर पडेगा। जिससे आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है। ऐसा ही ध्यान आपको योगा करने के बाद भी रखना है क्योंकि उसमें भी आपको गैप रखना पड़ेगा।

योगा क्लास के लिए इन चीजों को जरूर करें कैरी

योगा क्लास में जाने से पहले आपको मैट, पानी की बॉटल और एक छोटी टॉवल जरूर कैरी करनी चाहिए। क्योंकि एक्सरसाइट के दौरान आपको इसकी काफी जरूरत पड़ेगी। इसलिए क्लास में जाने से पहले इन चीजों को ध्यान से लेकर जाएं।

क्या पहनकर करें योगा

आप इसके लिए स्पोर्ट्स वियर खरीद सकते हैं। जिसमें स्‍ट्रेचेबल पैंट या शॉर्ट पहनें, जींस और लेदर बैग खरीद सकते हैं, ताकि आप आराम से योगा कर सके। क्योंकि जबतक आप योगा क्लास में कंफ्टेबल नहीं होगे तो सही से योगा नहीं कर पाएंगे।

योगा क्लास में किन चीजों को करें अवॉइड

योगा क्लॉस में आप फोन लेकर वा जाएं। क्योंकि फोन के कारण आप और दूसरे लोगों को ध्यान भटक सकता है। आपको योगा क्‍लॉस में घड़ी या ज्‍वैलरी पहनकर जाना भी अवॉइड करना है क्‍योंक‍ि इन चीजों से योग करने में अड़चन हो सकती है। आपको बेल्‍ट या टाइट कपड़े भी अवॉइड करने चाह‍िए।

ये भी पढ़ें- 

Chandra Grahan 2021: ग्रहण के दौरान नहीं खाना चाहिए ये चीजें, शरीर को हो सकता है बड़ा नुकसान

Kartik Purnima 2021: उड़द की दाल की खिचड़ी आपको रखती है हेल्दी, जानें फायदे

PREV

Recommended Stories

शुगर मशीन से एयर प्यूरीफायर तक, 2025 में छाए 5 हेल्थ गैजेट
India Health: 2026 तक डरावनी 6 हेल्थ महामारी की आशंका! रिपोर्ट चौंका देने वाली