
नई दिल्ली। कार्तिक पूर्णिमा जिसको 19 नवंबर 2021 को मनाया जा रहा है। इस दिन उड़द की दाल की खिचड़ी खाने का महत्व होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इसको खाने की सिर्फ परंपरा ही नहीं है बल्कि इसको खाने के कई हेल्थ बेनिफिट भी होते हैं, इसलिए लोग इसका सेवन सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा करते हैं, तो चलिए जानते हैं कि, इसके फायदे।
उड़द की दाल की खिचड़ी खाने के फायदे
डायबिटीज में करती है मदद
उड़द की दाल में फाइबर सबसे ज्यादा पाया जाता है। जिसका सेवन करने से डायबिटिज के लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले तत्व खून में इंसुलिन और ग्लूकोज की मात्रा को कम करता है। जिसके कारण शुगर बढ़ने का खतरा कम हो जाता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में करता है मदद
उड़द की दाल की खिचड़ी में पाए जाने वाले मैग्नीशियम और फोलेट आपकी नसों को ब्लॉक होने से रोकती है। जिसके कारण आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है, और ब्लड सर्कुलेशन लगातार बना रहता है। इसलिए आप इसका सेवन किसी भी संकोच के कर सकते हैं।
प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाता है
हमारी मांसपेशियों के लिए प्रोटीन काफी अहम होता है। जिसके विकास के लिए आप उड़द की दाल की खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको ब्लड, मसल्स, हड्डियों और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
एनीमिया की कमी को रखता है दूर
जब भी हमारे शरीर में एनीमिया की कमी होती है तो हम कई सारी दवाईयां और फलों का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहे तो इसके लिए आप उड़द की दाल की खिचड़ी का सेवन भी कर सकते हैं। जिसको खाने से आयरन की कमी दूर हो जाती है, और आपको एनीमिया की कमी भी नहीं होती है।
पेट से जुड़ी समस्याएं होती है दूर
पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों को हफ्ते में एक दिन उड़द दाल की खिचड़ी जरूर खानी चाहिए। यह दाल फाइबर का भंडार है जिसके सेवन से पाचन क्रिया अच्छी रहती है और कब्ज जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
ये भी पढ़ें-
Health Benefits: अगर आप खाना पसंद करते हैं कद्दू तो उससे पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.