इस एक लिक्विड की मदद से बढ़े हुए वजन से पा सकते हैं छुटकारा, जानें हैरान करने वाला फॉर्मूला

Published : May 15, 2022, 02:44 PM IST
इस एक लिक्विड की मदद से बढ़े हुए वजन से पा सकते हैं छुटकारा, जानें हैरान करने वाला फॉर्मूला

सार

Health tips: बढ़ा हुआ वजन अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है। इसके साथ ही आपकी सुंदरता को भी यह बिगड़ देता है। तमाम कोशिशों के बावजूद भी वजन कम नहीं हो रहा है तो आप अपने डाइट में पानी शामिल कीजिए और फिर इसका कमाल देखिए।

हेल्थ डेस्क: आज के दौर में मोटापा सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्या है। भारत में करीब तीन करोड़ लोग मोटापे की परेशानी से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले पांच सालों में यह आंकड़ा दोगुना हो जाएगा। हालांकि कुछ लोग अपने वजन को कम करने की दिशा में काम भी कर रहे हैं। लेकिन भागदौड़  भरी जिंदगी में वो सही से फॉलो नहीं कर पा रहे हैं। अगर वर्कआउट करते हैं तो वो रोज इसे नहीं कर पाते। डाइट फॉलो करना भी हर दिन मुमकीन नहीं हो पाता है। ऐसे में पानी एक ऐसा जरिया है जो आपके बढ़े हुए वजन को ना सिर्फ कम करेगा बल्कि कंट्रोल में भी रखेगा।

वेट लूज करने की जर्नी में कैलोरी को साइड करना पड़ता है। मतलब ऐसे फूड लेने होते हैं जिसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। पानी में कैलोरी बिल्कुल नहीं होती है। मतलब अपने डाइट में पानी का इस्तेमाल ज्यादा रखें इससे वजन भी नहीं बढ़ेगा और बॉडी एक्टिव भी रहेगी।

पानी स्नैक लेने से रोकता है

समय-समय पर पानी पीते रहने से पेट भरा रहेगा। ऐसे में आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी। इससे आप बेवक्त खाने से बच जाएंगे। ओवर इटिंग भी नहीं कर पाएंगे। स्नैक लेने से आप बच जाएंगे जो वक्त-बेवक्त आप लेते रहते हैं। यह भी मोटापे की जड़ होता है।

खाने से पहले पानी लें

खाने से पहले पानी पीना जरूरी। दरअसल खाना से पहले पानी पीने से पेट भरा लगेगा। ऐसे में आप ज्यादा खाने से बच जाएंगे। इतना ही नहीं आपको अपच की समस्या भी नहीं होगी। दरअसल, बहुत से लोगों की आदत होती है कि वो खाने के तुरंत बाद पानी पीते है या खाते वक्त बार-बार पानी इंटेक करते हैं। जो बिल्कुल सही नहीं है। इससे कब्ज  समेत कई समस्या हो सकती है। इसलिए खाने के आधे घंटे पहले पानी पीए। खाने के आंधे घंटे बाद पानी लें।

गुनगुने पानी को बनाए जीवन का हिस्सा

आपके शरीर में जिद्दी फैट जमा हो गया है तो गुनगुने पानी से इससे छुटाकार पा सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में गुनगुना पानी को शामिल करें। इससे शरीर को कई फायदे होंगे साथ ही फैट भी कम होगा। आप सुबह में गुनगुने पानी के साथ एप्पल वेनेगर, नीबू और शहद हर दिन लेकर देखें। मोटापा आपको बाय-बाय कह देगा। हर दिन आप 10 गिलास पानी लेकर वजन को कंट्रोल में कर सकते हैं।

और पढ़ें:

महिलाओं के हेल्थ को लेकर हुआ बड़ा सर्वे, MP की औरतों ने मारी बाजी तो जम्मू-कश्मीर की हुईं फेल

कमर का साइज 4 इंच बढ़ गया है तो हो जाएं सावधान! हो सकती है ये जानलेवा बीमारी

प्रेग्नेंसी में लेती हैं पेरासिटामोल समेत लेती हैं ये दवाइयां तो हो जाए सावधान, होने वाले बच्चे के लिए खतरनाक

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज ये पर्पल फ्रूट, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
गंदे खाने या किचन की फोटो डालते ही होगा तगड़ा एक्शन! FSSAI का ये ऐप बड़े काम का