
हेल्थ डेस्क। आजकल ज्यादातर लोग ब्लड प्रेशर की समस्या के शिकार हैं। पहले ज्यादा उम्र के लोगों को ही यह दिक्कत होती थी, लेकिन अब तो नवजवान लोग भी ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। सर्दियों में हाई ब्लड ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से कई तरह स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं। अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या लगातार बनी रहे तो इससे हार्ट डिजीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। जब यह समस्या ज्यादा बढ़ जाए तो दवाई लेना जरूरी होता है, पर कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके नियमित इस्तेमाल से भी इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है। जानते हैं, ब्लड प्रेशर में कौन-सी चीजें फायदेमंद होती हैं।
1. पालक
ब्लड प्रेशर के मरीजों को पालक का साग जरूर खाना चाहिए। इसमें बहुत कम कैलोरी होती है और फाइबर ज्यादा होता है। पालक में कई तरह के मिनरल्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं। पालक का सूप भी पीना अच्छा रहता है।
2. ओट्स
ओट्स में फैट बहुत कम होता है। इसमें फाइबर ज्यादा होता है और सोडियम कम। इसलिए जिन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या हो, उनके लिए यह फायदेमंद है। इसे शहद के साथ सुबह नाश्ते में लेना चाहिए। यह वजन कम करने में भी कारगर होता है।
3. सौंफ और जीरा
सौंफ और जीरा के चूर्ण में थोड़ी मिश्री मिला कर सुबह-शाम एक-एक चम्मच पानी के साथ लेने पर ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदा होता है। यह पेट के विकारों को भी दूर कर डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करता है। इससे शरीर में रक्त का प्रवाह सामान्य बना रहता है।
4. चुकंदर
चुकंदर में विटामिन सी, फाइबर और पोटेशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से रक्त का प्रवाह सामान्य रहता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में यह काफी कारगर साबित हुआ है। इसका जूस भी पिया जा सकता है।
5. दही
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपने भोजन में दही को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी 6, विटामिन बी 12 पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इससे ब्लड प्रेशर नॉर्मल बना रहता है। लेकिन मलाई वाले दूध की दही नहीं खाना चाहिए।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.