
हेल्थ डेस्क। किडनी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में एक है। यह हमारे शरीर से टॉक्सिक एलिमेंट्स को बाहर निकालती है। यह शरीर में पानी, दूसरे तरल पदार्थों और मिनरल्स के स्तर को सही बनाए रखती है। हम जो भी खाते हैं, उसके पोषक तत्वों को खून तक पहुंचाने का काम किडनी ही करती है। किडनी की कार्यप्रणाली में कोई दिक्कत आने से कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इसलिए किडनी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कई बार गलत खान-पान या किसी दूसरे कारण से किडनी में स्टोन बनने लगते हैं। किडनी को गुर्दा भी कहते हैं। गुर्दे की पथरी एक आम बीमारी है। यह समस्या बढ़ जाने के बाद किडनी का ऑपरेशन तक करना पड़ता है। कुछ घरेलू उपायों को अपनाने से किडनी में स्टोन बनने की समस्या से राहत मिल सकती है। जानते हैं इनके बारे में।
1. ज्यादा पानी पीना जरूरी
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। सही मात्रा में पानी पीने से शरीर से नुकसानदेह तत्व यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं और किडनी पर अधिक जोर नहीं पड़ता है। रोज-8-9 गिलास पानी पीना जरूरी है। इससे किडनी में स्टोन बनने की समस्या जल्दी पैदा नहीं होती।
2. जैतून का तेल और नींबू का रस
किडनी में स्टोन हो जाने पर नींबू के रस में जैतून का तेल मिला कर पीने से राहत मिलती है। इस नुस्खे का रोजाना इस्तेमाल करने पर ऑपरेशन की जरूरत नहीं पड़ती है। नींबू के रस और जैतून के तेल के असर से स्टोन टूट कर पेशाब के माध्यम से बाहर निकलने लगते हैं।
3. सेब का सिरका
किडनी में स्टोन की समस्या होने पर सेब के सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए। सेब के सिरके में सिट्रिक एसिड होता है, जो किडनी के स्टोन को तोड़ देता है। यह शरीर से हानिकारक चीजों को भी बाहर निकालने का काम करता है। गर्म पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिला कर पीने से धीरे-धीरे किडनी से स्टोन निकल जाते हैं।
4. अनार का जूस
किडनी में स्टोन होने पर अनार का जूस पीना चाहिए। अनार के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत तो होता ही है, यह शरीर में पानी के स्तर को भी ठीक बनाए रखता है। यह किडनी से स्टोन को निकालने में सहायक होता है।
5. आंवला
आंवला को तो गुणों की खान कहा गया है। इसका सेवन करने से हर हाल में फायदा ही होता है। अगर किडनी में स्टोन बनने की आशंका हो तो तत्काल आंवला का सेवन शुरू कर देना चाहिए। अगर ताजा आंवला मिले तो उसे किसी भी रूप में लिया जा सकता है या फिर आंवला के चूर्ण को भी पानी के साथ ले सकते हैं। यह किडनी स्टोन की समस्या में बेहद कारगर है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.