ये 5 जूस पिएंगे तो वजन होगा जल्दी कम

Published : Oct 01, 2019, 12:34 PM ISTUpdated : Oct 01, 2019, 12:41 PM IST
ये 5 जूस पिएंगे तो वजन होगा जल्दी कम

सार

वजन बढ़ने से आज हर तीसरा आदमी परेशान है। बहुत उपाय करने के बाद भी बढ़ते वजन को कंट्रोल कर पाना आसानी से संभव नहीं हो पाता।

हेल्थ डेस्क। आज हर तीसरा आदमी बढ़ते वजन की समस्या से परेशान है। बहुत उपाय करने के बाद भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। बहुत से लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग शुरू कर देते हैं, पर इससे भी नुकसान होता है। वजन बढ़ने से डायबिटीज से लेकर हार्ट डिजीज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या अधिक वजन वाले लोगों में आम तौर पर होती है। वजन ज्यादा होने से पर्सनैलिटी भी खराब लगती है। खासकर, जिन औरतों का वजन बहुत बढ़ जाता है, वे हीन भावना की शिकार हो जाती हैं। बढ़ते वजन की समस्या पर काबू पाने के लिए योग और एक्सरसाइज के साथ खानपान में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर रोज कोई लो कैलोरी फ्रूट जूस पिया जाए तो इससे वजन कम करने में आसानी होती है। ऐसे कई फ्रूट जूस हैं जो लो कैलोरी वाले होते हैं। इनका अगर रेग्युलर यूज किया जाए तो फायदा बहुत जल्दी दिखाई पड़ने लगता है। जानते हैं इनके बारे में।

1. गाजर का जूस
अब गाजर का सीजन आने ही वाला है। ऐसे तो गाजर सालो भर मिलते हैं, पर मौसम में आने वाले गाजर की बात कुछ और ही होती है। गाजर के जूस में फाइबर काफी होता है। इसमें विटामिन ए भी होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है। गाजर के जूस में सिर्फ 29 कैलोरी होती है। गाजर का जूस अगर नियमित तौर पर पिया जाए तो वजन कम करने के साथ ही और भी कई फायदे होते हैं। अगर देसी गाजर मिले जो गहरे कत्थई रंग का होता है, तो उसका ही इस्तेमाल करना चाहिए।

2. खीरे का जूस
खीरा हर सीजन में मिलता है। अक्सर खीरे का इस्तेमाल सलाद के रूप में किया जाता है। खीऱा डायजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखता है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती  है। एक गिलास खीरे के जूस में मात्र 16 कैलोरी होती है। इसके पीने से फैट तेजी से कम होता है। 

3. आंवला का जूस
अब आंवला का सीजन आ रहा है। बाजार में कच्चे आंवले मिलने लगे हैं। आंवला को अमृत फल कहा गया है। इसका चाहे जिस रूप में इस्तेमाल करें, यह फायदेमंद ही होता है। आंवला का जूस मेटबॉलिज्म को ठीक करने के साथ तेजी से फैट को कम करता है। एक गिलास आंवला जूस में 15 कैलोरी होती है। आंवला का जूस सुबह खाली पेट पीने से ज्यादा असर करता है।

4. अनार का जूस
अनार का जूस भी स्वास्थ्य के लिए हर तरह से फायदेमंद है। एक गिलास अनार के जूस में 54 कैलोरी होती है। यह खून को बढ़ा कर शरीर को ताकत देता है, लेकिन यह वजन कम करने में भी कारगर पाया गया है।

5. करेले का जूस
करेला स्वाद में कड़वा होता है, इसलिए शायद ही कोई इसका जूस पीता हो। ज्यादातर लोग इसे तल कर सब्जी के रूप में खाते हैं, लेकिन अगर करेले का जूस पिया जाए तो यह कई बीमारियों, खासकर शुगर की बीमारी में फायदेमंद होने के साथ वजन कम करने में भी कारगर होता है। एक गिलास करेले के जूस में 17 कैलोरी होती है। जिन्हें तेजी से वजन कम करना हो, उन्हें करेले का जूस जरूर पीना चाहिए।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका