इस मौसम में रोज खाएंगे मूली तो इन 4 बीमारियों से होगा बचाव

Published : Jan 07, 2020, 01:57 PM IST
इस मौसम में रोज खाएंगे मूली तो इन 4 बीमारियों से होगा बचाव

सार

मौसमी चीजें हमेशा फायदेमंद होती हैं। सर्दियों में मूली काफी मिलती है। मूली का नियमित सेवन करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है और कई बीमारियां दूर रहती हैं।

हेल्थ डेस्क। मौसमी चीजें हमेशा फायदेमंद होती हैं। सर्दियों में मूली काफी मिलती है। मूली का नियमित सेवन करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है और कई बीमारियां दूर रहती हैं। अगर हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो तो कोई भी बीमारी जल्दी ही हमें अपना शिकार बना लेती है। मूली हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है। इसमें काफी फाइबर और दूसरे तत्व भी पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। जानते हैं, सर्दियों में मूली खाने से किन बीमारियों से बचाव होता है। 

1. सर्दी-खांसी से बचाव
मूली खाने से सर्दी-खांसी जैसी समस्या में राहत मिलती है। इसमें एंटी कॉन्जेस्टिव गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर सर्दी-खांसी की समस्या हो तो मूली का सेवन करें। इसकी सब्जी भी बना सकते हैं। अचार के रूप में भी मूली का उपयोग किया जाता है। मूली के पत्ते का साग बना कर खाने से भी काफी फायदा होता है। 

2. कब्ज में राहत
मूली खाने से डाइजेशन सही रहता है। यह आंतों के लिए काफी फायदेमंद है। मूली में फाइबर काफी होता है, इसलिए यह पेट को साफ कर देता है। यह शरीर से विषैले तत्वों को भी बाहर निकालता है। इससे किडनी भी सही तरीके से काम करती है।

3. ब्लड प्रेशर
ब्लड प्रेशर की समस्या में भी मूली खाने से राहत मिलती है। मूली में काफी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। यह ब्लड प्रेशर को बढ़ने नहीं देता है और उसे नियंत्रित रखता है। 

4. डायबिटीज में फायदेमंद
नियमित तौर पर मूली खाने से डायबिटीज की समस्या में भी राहत मिलती है। यह इंसुलिन के स्राव को ठीक रखता है। मूली खाने से ब्लड शुगर का लेवल भी सही रहता है और किसी तरह की परेशानी नहीं होती।   

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत