
हेल्थ डेस्क। वैसे तो अखरोट खाने से हर मौसम में फायदा होता है, लेकिन सर्दियों में रोज अखरोट के सेवन से खास ही फायदे होते हैं। अखरोट खाने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। अखरोट ज्यादा मात्रा में खाने की जरूरत भी नहीं है। रोज 3-4 अखरोट खाना ही काफी है। अगर अखरोट के साथ थोड़ी किशमिश भी खाते हैं तो लाभ ज्यादा होता है। सुबह के नाश्ते में अंकुरित चना और मूंग के साथ अखरोट खाना बहुत अच्छा बताया गया है। जानें अखरोट खाने से क्या होते हैं फायदे।
1. मेमोरी होती है तेज
अखरोट में ओमेगा- 3 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह दिमाग को ताकत देता है। रोज अखरोट खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। यह तंत्रिका तंत्र को भी मजबूत बनाता है। दिमागी काम करने वालों को अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए।
2. स्किन और बालों के लिए बढ़िया
अखरोट स्किन के लिए भी बढ़िया है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अखरोट के सेवन से त्वचा संबंधी बीमारियां नहीं होती हैं। इसके सेवन से त्वचा चमकदार बनी रहती है। यही नहीं, अखरोट के सेवन से बाल भी ठीक रहते हैं। अखरोट में पोटेशियम, ओमेगा-3, ओमेगा-6 और ओमेगा-9 पाया जाता है। ये तत्व बालों को बेहतरीन पोषण देते हैं।
3. हड्डियां रहती हैं मजबूत
अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत रखता है। जो बच्चे कमजोर हों, उन्हें अखरोट जरूर खिलाना चाहिए। इससे उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं और कमजोरी भी दूर होती है। उम्रदराज लोगों की हड्डियों की कमजोरी में भी यह फायदेमंद है।
4. वजन होता है कम
अखरोट के नियमित सेवन से वजन भी कम होता है और नियंत्रित रहता है। अखरोट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैलोरी पाई जाती है। इसलिए जो लोग डाइटिंग करते हैं, उन्हें अखरोट जरूर खाना चाहिए। इससे कमजोरी नहीं आ पाती।
5. टाइप 2 डायबिटीज का खतरा नहीं
रिसर्च से यह बात सामने आई है कि जो लोग रोज दो से तीन अखरोट खाते हैं, उन्हें टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा बहुत कम होता है। यह सामान्य डायबिटीज से भी बचाव करता है। इसके साथ ही यह डाइजेशन को ठीक रखता है। इसमें ऐसे कई तत्व हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को सही रखने में कारगर साबित होते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.