आंखों में हो जलन की समस्या तो करें ये 5 घरेलू उपाय

Published : Nov 21, 2019, 02:45 PM IST
आंखों में हो जलन की समस्या तो करें ये 5 घरेलू उपाय

सार

आजकल ज्यादातर लोग आंखों की समस्या से परेशान रहते हैं। आंखों में जलन होना, पानी आना और आंखों में सूजन हो जाना आम बात हो गई है। इसकी वजह है कि अब लोग ज्यादा समय तक कम्प्यूटर पर काम करते हैं और बाकी समय भी स्मार्टफोन में व्यस्त रहते हैं। 

हेल्थ डेस्क। आजकल ज्यादातर लोग आंखों की समस्या से परेशान रहते हैं। आंखों में जलन होना, पानी आना और आंखों में सूजन हो जाना आम बात हो गई है। इसकी वजह है कि अब लोग ज्यादा समय तक कम्प्यूटर पर काम करते हैं और बाकी समय भी स्मार्टफोन में व्यस्त रहते हैं। अगर आंखों की इन समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे चल कर ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुरुआत में कुछ घरेलू उपाय कर ही आंखों की मामूली समस्याओं को दूर किया जा सकता है। जानते हैं, क्या करें कि आंखों में तकलीफ न हो।

1. ठंडा पानी
आंखों में जलन और खुजली आदि समस्या होने पर ठंडे पानी से उन्हें धोना चाहिए। एक बर्तन में ठंडा पानी लें और उससे आंखों को अच्छी तरह धोएं। इससे आंखों में जमा मिट्टी और धूल निकल जाती है। अगर आंखों में सूजन हो तो इसमें भी ठंडे पानी से आंखों को धोने पर फायदा होगा। इसके अलावा किसी कपड़े में बर्फ रख कर उससे आंखों की सेंक करें। ठंडे पानी में शहद मिला कर भी धोने से आंखों को आराम मिलता है।

2. सब्जियों का सूप
आंखों की समस्या को दूर करने के लिए सब्जियों का सूप काफी फायदेमंद होता है। गाजर, पालक और चुकंदर को मिला कर उसका सूप बनाएं और उसमें नींबू का रस मिला कर पिएं। रोज दो गिलास यह सूप पीने से काफी फायदा होगा।

3. ग्रीन टी
आंखों में जलन और सूजन की समस्या होने पर ग्रीन टी का इस्तेमाल करने से भी काफी फायदा होता है। ग्रीन टी को एंटीबैक्ट्रीयल माना गया है। इससे सूजन में भी कमी आती है। दिन में दो बार ग्रीन टी जरूर पिएं। ग्रीन टी के बैग को पानी में डाल दें। जब ग्रीन टी पानी में अच्छी तरह मिल जाए तो बैग को पानी से निकाल कर फ्रिज में रख दें। जब बैग ठंडे हो जाएं तो उन्हें आंखों के ऊपर रख लें। इससे काफी आराम मिलता है।

4. खीरा
जब भी आंखों में जलन की समस्या हो तो खीरे के टुकड़े काट कर पानी में डाल दें। कुछ समय के बाद उन्हें निकाल कर आंखों पर रख लें। खीरे के टुकड़े को फ्रिज में ठंडा कर भी आंखों पर रख सकते हैं। खीरा खाने से भी आंखों की समस्या में राहत मिलती है। खीरा में एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवनॉयड्स काफी मात्रा में होते हैं, जो जलन और खुजली की समस्या में राहत पहुंचाते हैं।

5. एलोवेरा
आंखों की समस्या में एलोवेरा भी काफी फायदेमंद होता है। इससे जलन और सूजन में बहुत जल्दी राहत मिलती है। एक से दो चम्मच एलोवेरा जेल लेकर उसे एक कप ठंडे पानी में मिला दें। फिर इसमें कॉटन डुबो कर उसे आंखों पर रखें। दिन में दो से तीन बार यह उपाय करने से आंखों में जलन और सूजन की समस्या खत्म हो जाती है।  

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत