
हेल्थ डेस्क। कब्ज एक ऐसी समस्या है जिससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। खासकर जो लोग ज्यादातर समय बैठे रह कर काम करते हैं और घी, तेल व मसालेदार भोजन ज्यादा करते हैं, उन्हें यह समस्या होती है। कब्ज होने पर कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। पेट में भारीपन महसूस होना, सिर में दर्द होना, सुस्ती महसूस होना और गैस बनने की समस्या कब्ज की वजह से ही होती है। कुछ घरेलू उपायों से इस समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है।
1. पानी खूब पिएं
अक्सर कम पानी पीने से भी कब्ज की समस्या हो जाती है। इसलिए मौसम कोई भी हो, दिन में 8-9 गिलास पानी जरूर पिएं। जब कब्ज की समस्या ज्यादा परेशान करे तो सुबह उठ कर हल्का गर्म पानी पिएं। अगर उसमें नींबू का रस और थोड़ा नमक मिला दें तो ज्यादा फायदा होगा।
2. अंजीर
अंजीर में फाइबर काफी होता है। यह कब्ज में काफी फायदेमंद होता है। ताजा अंजीर मिले तो यह और भी अच्छा होगा। सूखे अंजीर को पानी में रात भर भिगो दें। साथ में दो-तीन बादाम भी डाल दें। फिर अंजीर और बादाम को पीस कर रात में सोते समय शहद के साथ खाएं। यह पुराने से पुराने कब्ज को भी खत्म कर देता है और शरीर को काफी एनर्जी देता है।
3. सौंफ
कब्ज में सौंफ भी काफी फायदेमंद होता है। भोजन करने के बाद सौंफ खाने की परंपरा है। इसके पीछे वजह यह है कि यह डाइजेशन में मददगार होता है। कब्ज की समस्या होने पर सौंफ को हल्का भून कर पाउडर बना लेना चाहिए और सुबह-शाम आधा चम्मच पाउडर गर्म पानी के साथ लेना चाहिए।
4. अंगूर
अंगूर में भी काफी फाइबर होता है। यह भी कब्ज को दूर करने वाला फल है। कब्ज की समस्या होने पर अंगूर का जूस पीना चाहिए। इससे जल्दी राहत मिलती है। अगर ताजा अंगूर नहीं मिले तो किशमिश के कुछ दाने दूध में उबाल कर पी लें। कब्ज की समस्या से तत्काल राहत मिलेगी।
5. पालक
फाइबर ज्यादा होने से पालक कब्ज में बेहद फायदेमंद होता है। पालक का साग नियमित तौर पर खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है। लेकिन अगर कब्ज की समस्या ज्यादा समय से हो तो पालक का रस निकाल लें। आधे गिलास पालक के रस में आधा पानी मिला कर दिन में दो बार पिएं। इससे पुराना से पुराना कब्ज भी खत्म हो जाता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.