Kartik Purnima 2021: उड़द की दाल की खिचड़ी आपको रखती है हेल्दी, जानें फायदे

19 नवंबर 2021 को पूरी दुनिया में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन गंगा स्नान करने का सबसे ज्यादा महत्व होता है। एक महत्व और होता है, उड़द की दाल की खिचड़ी खाने का। इसको खाने के कई फायदे भी होते हैं जिसके बारे में हम आपको बताएंगे। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 19, 2021 4:13 AM IST

नई दिल्ली। कार्तिक पूर्णिमा जिसको 19 नवंबर 2021 को मनाया जा रहा है। इस दिन उड़द की दाल की खिचड़ी खाने का महत्व होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इसको खाने की सिर्फ परंपरा ही नहीं है बल्कि इसको खाने के कई हेल्थ बेनिफिट भी होते हैं, इसलिए लोग इसका सेवन सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा करते हैं, तो चलिए जानते हैं कि, इसके फायदे।

उड़द की दाल की  खिचड़ी खाने के फायदे

Latest Videos

डायबिटीज में करती है मदद

उड़द की दाल में फाइबर सबसे ज्यादा पाया जाता है। जिसका सेवन करने से डायबिटिज के लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले तत्व  खून में इंसुलिन और ग्लूकोज की मात्रा को कम करता है। जिसके कारण शुगर बढ़ने का खतरा कम हो जाता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में करता है मदद

उड़द की दाल की खिचड़ी में पाए जाने वाले मैग्नीशियम और फोलेट आपकी नसों को ब्लॉक होने से रोकती है। जिसके कारण आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है, और ब्लड सर्कुलेशन लगातार बना रहता है। इसलिए आप इसका सेवन किसी भी संकोच के कर सकते हैं।

प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाता है

हमारी मांसपेशियों के लिए प्रोटीन काफी अहम होता है। जिसके विकास के लिए आप उड़द की दाल की खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको ब्लड, मसल्स, हड्डियों और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। 

एनीमिया की कमी को रखता है दूर

जब भी हमारे शरीर में एनीमिया की कमी होती है तो हम कई सारी दवाईयां और फलों का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहे तो इसके लिए आप उड़द की दाल की खिचड़ी का सेवन भी कर सकते हैं। जिसको खाने से आयरन की कमी दूर हो जाती है, और आपको एनीमिया की कमी भी नहीं होती है।

पेट से जुड़ी समस्याएं होती है दूर

पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों को हफ्ते में एक दिन उड़द दाल की खिचड़ी जरूर खानी चाहिए। यह दाल फाइबर का भंडार है जिसके सेवन से पाचन क्रिया अच्छी रहती है और कब्ज जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

ये भी पढ़ें- 

Guru Nanak Jayanti 2021: गुरुद्वारे में ऐसे बनाया जाता है कड़ा प्रसाद, जानें घी-पानी और आटे की सही मात्रा

Health Benefits: अगर आप खाना पसंद करते हैं कद्दू तो उससे पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार