Karwa Chauth 2022: दिन होते-होते लगने लगी है प्यास, तो इन ट्रिक्स का अपनाएं, मिल जाएगी राहत

Published : Oct 13, 2022, 10:38 AM IST
Karwa Chauth 2022: दिन होते-होते लगने लगी है प्यास, तो इन ट्रिक्स का अपनाएं, मिल जाएगी राहत

सार

करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं। लेकिन बिना पानी पिए दिनभर व्रत रखने से उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि कैसे आप इससे निजात पा सकते हैं।  

हेल्थ डेस्क : आज पूरी दुनिया में करवा चौथ (karva chauth 2022) का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत कर रही है। इस दौरान पत्नियां सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत करती है यानी कि बिना कुछ खाए पिए। ऐसे में यह व्रत बहुत कठिन हो जाता है और दोपहर होते-होते तक महिलाओं को प्यास लगने लगती है, गला पूरी तरह से सूख जाता है और डिहाइड्रेशन हो जाता है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपका यह दिन हंसी खुशी बीते और आपको ज्यादा प्यास का एहसास भी नहीं हो, तो आप इन टिप्स को आजमा सकते हैं। यह आपकी प्यास को कंट्रोल करने में मदद करेगा....

डायरेक्ट धूप में ना जाएं 
अगर आप करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो धूप में जाने से बचें। अगर आपको कोई जरूरी काम भी करना है तो वह सुबह 10:00 बजे से पहले या दोपहर में 4:00 बजे के बाद करें, क्योंकि बीच के समय की धूप बहुत ज्यादा तेज होती और अगर आप धूप में जाएंगे तो आपको प्यास जरूर लगेगीष। ऐसे में धूप से बचने या जरूरी है तो आप छतरी ले जा सकते हैं।

बॉडी टेंपरेचर कम रखें 
व्रत के दौरान आप हमेशा हवादार जगह पर बैठें। आप चाहे तो ऑफिस या घर में एसी में बैठ सकते हैं या फिर पंखे के नीचे बैठे। इससे आपको हवा मिलती रहेगी और आपका गला नहीं सूखेगा।

बहुत ज्यादा बात करने से बचें 
अगर आप बहुत ज्यादा बात करते हैं या चिल्लाते है तो आपका गला सूख सकता है। ऐसे नहीं आप कोशिश करें कि ज्यादा बात ना करें और मेहनत वाले काम से भी बचें, क्योंकि अगर आप बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे तो आप थक जाएंगे फिर आपको प्यास लगने लगेगी।

नहाना है बेहतर विकल्प 
अगर आपको बहुत ज्यादा तेज प्यास लग रही है तो आप ठंडे पानी से नहा सकते हैं। इससे शरीर का तापमान कम होता है और आपको प्यास का एहसास नहीं होगा। आप चाहे तो बीच-बीच में अपने चेहरे को भी धो सकते हैं।

नाक से सांस लें 
अगर आप मुंह से सांस लेते हैं, तो हवा आपके मुंह में चली जाती है और ऐसा करने से मुंह सूख जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप नाक से ही ज्यादा से ज्यादा सांस लें, ताकि आपको आपका गला ना सूखे।

और पढ़ें: Karwa Chauth 2022: हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देंगे करवा चौथ पर बने ये मीम्स, एक बार आप भी देखें

करवा चौथ पर क्यों किया जाता है सोलह श्रृंगार, जाने 1-1 चीज को पहनने का महत्व

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

गंदे खाने या किचन की फोटो डालते ही होगा तगड़ा एक्शन! FSSAI का ये ऐप बड़े काम का
Nephrotic Syndrome: बच्चों में चेहरे की सूजन का कारण सिर्फ एलर्जी नहीं, डॉक्टर ने बताई बीमारी की जड़