नींबू का 3 तरह से इस्तेमाल करके, किडनी की पथरी से पा सकते हैं छुटकारा

Published : Jul 09, 2022, 05:35 PM IST
नींबू का 3 तरह से इस्तेमाल करके, किडनी की पथरी से पा सकते हैं छुटकारा

सार

भारत में किडनी में स्टोन यानी पथरी की समस्या आम बात है। यहां 10 में से एक व्यक्ति के जीवन में पथरी जरूर होता है। आइए जानते हैं इसके लक्षण, कारण और घरेलू उपाय।

हेल्थ डेस्क. किडनी की पथरी लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से होती है। पानी कम मात्रा में पीने से भी लोग इसके शिकार हो जाते हैं। स्टोन का दर्द जब बढ़ जाता है तो अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ जाती है। कुछ लोग लकी होते हैं जिनका स्टोन मूत्र मार्ग से अपने आप बाहर निकल जाता है। कुछ इलाज की जरूरत पड़ती है। हालांकि कुछ घरेलू उपाय करके भी इसे दूर किया जा सकता है। पथरी होने की वजह से यूरिन में समस्या होने लगती है। एलोपैथ के साथ-साथ आयुर्वेद में भी इससे छुटकारा पाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। नींबू के जरिए भी आप पथरी की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं नींबू को कैसे इस्तेमाल करके इस बीमारी को दूर किया जा सकता है।

नींबू और तुलसी

नींबू में सिट्रिक एसिड होता है और तुलसी में एसिटिक एसीड। दोनों का रस जब मिलता है तो किडनी की स्टोन को तोड़ता है। इससे दर्द में राहत मिलती है। इसके साथ ही यूरिन के जरिए स्टोन बाहर निकल जाता है। इसके लिए सुबह यूरिन करने से पहले एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच तुलसी का रस मिलाकर पीना चाहिए। 

नींबू और एप्पल वेनेगर

किडनी स्टोन्स ज्यादातर कैल्शियम की होती हैं। नींबू में साइट्रेट  गुण होने की वजह से यह किडनी स्टोन्स को तोड़ने में मदद करता है। एप्पल वेनेगर में एसिड होता है जो पथरी को गलाने काम करता है। एक गिलास पानी में आधा चम्मच एप्पल वेनेगर और आधा चम्मच नींबू का रस मिलकर पीना चाहिए। इससे पथरी टूटता है और यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकल आता है।

नींबू और पुदीना

पुदीना का रस और नींबू भी पथरी को दूर करने के लिए रामबाण है। पुदीने के पत्ते से रस निकालकर एक गिलास पानी में मिला लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच नींबू का रस डाले। फिर इसे पिएं। इससे स्टोन से होने वाला दर्द भी दूर होगा और इससे छुटकारा भी मिल जाएगा। लेकिन इन तीनों उपाय के दौरान धर्यै रखना होगा। क्योंकि ये धीरे-धीरे काम करता है।

(डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। एशियानेट हिंदी का इससे कोई वास्ता नहीं हैं। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें।) 

और पढ़ें:

एक लड़की ने उस महिला से शादी की जो 20 साल पहले उसका ब्यॉयफ्रेंड रह चुकी थी, पढ़ें अजब प्यार की गजब कहानी

दुनिया के अजब-गजब नियम:कहीं मोटा होना जुर्म , तो कहीं शर्टलेस होने पर जुर्माना, जानें 11 देशों ऊटपटांग कानून

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

सिर्फ दवा ही नहीं, भोजन से भी पहुंच सकता है शरीर में एंटीबायोटिक! जानें सुरक्षित फूड चुनने के आसान टिप्स
इंश्योरेंस क्लेम में टाइम क्यों लगता है? हॉस्पिटल डिस्चार्ज के बाद का असली माजरा