इन 5 घरेलू उपयों से 2 हफ्ते मे करें वजन कम

Published : Sep 03, 2019, 09:50 AM ISTUpdated : Sep 03, 2019, 09:52 AM IST
इन 5 घरेलू उपयों से 2 हफ्ते मे करें वजन कम

सार

वजन का बढ़ना आज के समय में बहुत बड़ी समस्या है। नियमित एक्सरसाइज के साथ कुछ घरेलू उपायों से  बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है।  

हेल्थ डेस्क। बढ़ता वजन आज के समय के सबसे बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम है। हर तीसरा आदमी इस समस्या से परेशान है। लोग बढ़ते वजन पर काबू पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। एक्सरसाइज, डाइटिंग और योग करने के साथ वजन कम करने के लिए डॉक्टरों से भी सलाह लेते हैं, पर इस समस्या का समाधान नहीं हो पाता। वजन बढ़ने से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा तो रहता ही है, फिटनेस भी नहीं रहती। वजन ज्यादा बढ़ जाने से हर समय सुस्ती बनी रहती है और आदमी को अपने रोजाना के काम करने में भी दिक्कत होती है। वजन कम करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाने से काफी फायदा होता है। इनसे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। इन घरेलू उपायों को अपना कर दो हफ्ते में अच्छा-खासा वजन कम किया जा सकता है। जानते हैं इनके बारे में।

1. सेब का सिरका
सेब के सिरके में एसिटिक एसिड होता है, जो मोटापे को दूर करने में मददगार होता है। इससे फैट जल्दी बर्न होता है। एक गिलास पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिला कर पीने से बहुत फायदा होता है। इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। रोज सुबह सेब का सिरका पीने से कुछ दिनों में असर दिखाई देने लगता है।

2. ग्रीन टी
ग्रीन टी वजन कम करने में काफी मददगार है। इसमें कैचीन होता है, जो फैट को कम करता है। दिन में दो-तीन बार ग्रीन टी पीने से अपेक्षित लाभ होता है। इसके साथ ही चाय और कॉफी का सेवन कम कर देना चाहिए।

3.शहद और नींबू
वजन कम करने में शहद और नींबू का रस मिला कर पीने से बहुत फायदा होता है। नींबू में विटामिन सी काफी मात्रा में मौजूद होता है, जो ऑक्सीडडेशन में मदद करता है, वहीं शहद ब्लड में लिपिड की मात्रा को कम करता है। वजन कम करने के लिए दिन में दो-तीन बार आधा गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच शहद मिला कर पीना चाहिए।

4. काली मिर्च
काली मिर्च में पाइपरिन नाम का तत्व होता है जो फैट को कम करता है। इसमें पाइपरिन भी होता है, जो खाने के स्वाद को बढ़ाता है। इसलिए अपने भोजन में काली मिर्च को नियमित तौर पर शामिल करें। इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी।

5. एलोवेरा जूस
एलोवेरा का जूस मेटबॉलिज्म को बढ़ाता है। इससे फैट तेजी से बर्न होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही एलोवेरा का जूस डाइजेशन को भी ठीक करता है। 

 
 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट