
हेल्थ डेस्क. त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है। सबसे पहले नवरात्रि (Navratri 2022) से पूरा वातावरण भक्तिमय होने जा रहा है। 26 सितंबर से माता का पर्व शुरू होने वाला है। भक्त पूरे 9 दिन उपवास रखकर माता की आराधना करते हैं। अक्सर देखा गया है कि उपवास के दिनों में लोग फाइबर वाली चीजों का सेवन कम करते हैं। फल, नट्स और जूस पर ज्यादा फोकस हो जाते हैं। जिसकी वजह से कब्ज और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। नवरात्रि में पेट साफ और गैस मुक्त हो इसके लिए पांच रुल्स को फॉलो करना चाहिए।
1.फाइबर युक्त चीजों को डाइट में लें
उपवास में फाइबर का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इसके लिए आप मखाना, सामक का चावल, कुट्टू का आटा और राजगिरी का आटा डाइट में शामिल कर सकेत हैं। ओट्स और साबूदाना भी फाइबर से भरपूर होता है।
2.फलों का सेवन करें
उपवास में ज्यादातर लोग केले को डाइट में लेते हैं। लेकिन जरूरी यह है कि आप अपने उपवास के दौरान अमरूद, नाशपाती, पपीता और अंजीर जैसे फलों को भी लें। इसमें प्रचूर मात्रा में फाइबर मिलते हैं। इसके अलावा तरबूज, संतरा जैसे फलों को भी लें। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है जिससे शरीर को हाइड्रेटड रखने में मदद मिलती है।
3.हर दिन एक बाउल दही खाएं
नवरात्रि में कब्ज से बचने के लिए हर दिन दही खाना जरूर चाहिए। यह पेट साफ करती है और इसे ठंडा भी रखथी है। साथ ही पाचन तंत्र को भी स्वस्थ बनाती है।
4. पानी का ना छोड़े साथ
हमेशा की तरह उपवास के दौरान भी तीन से चार लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा नींबू पानी, नारियल पानी का भी सेवन करना चाहिए। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है।
5. चाय या कॉफी से बचें
अक्सर देखा गया है कि उपवास के दौरान लोग चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन करते हैं। इससे भूख नहीं लगती है। नींद और सुस्ती भी नहीं आती। लेकिन ज्यादा चाय और कॉफी के सेवन से कब्ज और गैस की शिकायत होती है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।)
और पढ़ें:
नवरात्रि पर अपने घर के आंगन में हर दिन बनाएं ये 9 रंगोली डिजाइन और माता रानी का करें भव्य स्वागत
नवरात्र स्पेशल: फैशन ट्रेंड, हेयर स्टाइल, मेकअप और शॉपिंग...सबकुछ मिलेगा यहां पर
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.