
हेल्थ डेस्क. खाने में नमक बहुत जरूरी है। हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। नमक से हमारी बॉडी को सोडियम और क्लोराइड मिलते हैं। लेकिन नमक का अधिक उपयोग आपको परेशान कर सकता है। एक स्टडी के अनुसार, अधिक नमक खाने से आपकी इम्युनिटी को प्रभावित हो सकती है। नमक को लेकर ये स्टडी साइंस ट्रांसलेशनल मेडिसिन पर पब्लिश हुई है।
इसे भी पढ़ें- बाजार की खराब चाशनी में डूबी जलेबी को फेल कर देगी ये आलू की जलेबी, 10 मिनट में बनाएं ये शानदार रेसिपी
जर्मनी की यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑफ बोन के रिसर्च की एक टीम के अनुसार अधिक नमक का सेवन इम्यूमिटी सिस्टम की सेल्स के एंटी-बैक्टीरियल फंक्शन को बिगाड़ सकता है। जिससे इम्यून सिस्टम शरीर के लिए खतरनाक बैक्टीरिया को नष्ट नहीं कर पाता है। बैक्टीरिया के कारण संक्रमण का भी खतरा होता है।
कैसे की गई स्टडी?
ये रिसर्च चूहों पर की गई है। चूहों पर रिसर्च के लिए उन्हें लिस्टीरिया (Listeria) बैक्टीरिया से संक्रमित किया गया। जिन संक्रमित चूहों को हाई साल्ट डाइट (ज्यादा नमक वाली डाइट) दी गई, उनकी हालात गंभीर हो गई। ज्यादा नमक का सेवन करने से न्यूट्रोफिल इन्युनिटी कमजोर हो सकती है। मुख्य रूप से बैक्टीरियल किडनी इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें- Corbevax Vaccine: ये हो सकती है देश की सबसे सस्ती वैक्सीन, केन्द्र ने दिया 30 करोड़ डोज का ऑर्डर
कितना खाना चाहिए नमक?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, हर वयस्क को प्रतिदिन एक चम्मच यानी 5 ग्राम से कम नमक का सेवन करना चाहिए। बच्चों में यह मात्रा कम हो जाएगी। नमक के लिए आपको डॉक्टर्स से भी राय लेनी चाहिए।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.