वजन कम करने के लिए रामबाण है प्याज, ऐसे करें यूज

Published : Sep 06, 2019, 12:52 PM IST
वजन कम करने के लिए रामबाण है प्याज, ऐसे करें यूज

सार

ऐसे तो प्याज खाने से कई तरह के फायदे हैं, पर वजन कम करन में भी यह उपयोगी साबित हुआ है। प्याज में कई ऐसे तत्व हैं जो फैट को कम करते हैं।  

हेल्थ डेस्क। हर रसोईघर में मिलने वाला प्याज कई तरह की बीमारियों में फायदेमंद है। इसे कई तरह से खाया जाता है। आम तौर पर इसे सब्जी में डाला जाता है। कई लोग प्याज-लहसुन का तड़का लगा दाल खाना काफी पसंद करते हैं। वहीं, सलाद के रूप में भी प्याज कच्चा खाया जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि प्याज को चाहे जैसे भी खाया जाए, यह फायदा ही पहुंचाता है। प्याज वजन कम करने में भी कारगर है। आज वजन बढ़ने की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान हैं। जो लोग सिटिंग जॉब करते हैं और किसी तरह की शारीरिक मेहनत नहीं करते, उनका वजन बढ़ ही जाता है। एक बार वजन बढ़ जाने पर उसे कम कर पाना बहुत मुश्किल होता है। लोग इसके लिए डाइटिंग से लेकर जिम में तरह-तरह की एक्सरसाइज भी करते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दूसरे उपायों के साथ अगर प्याज का इस्तेमाल खाने में रोज किया जाए तो वजन कम करने में मदद मिल सकती है। जानते हैं कैसे करें प्याज का इस्तेमाल।

1. प्याज का रस
आम तौर पर भोजन के साथ हम ज्यादा प्याज नहीं खा पाते हैं। इससे उसका कोई खास असर नहीं होता। वजन कम करने के लिए कच्चे प्याज का रस पीना चाहिए। प्याज का रस निकालना वैसे तो मुश्किल होता है, पर आप एक कच्चे प्याज को मिक्सी में डाल कर उसका जितना भी रस निकले, उसे पी लें। यह कड़वा तो लगेगा, पर कुछ दिनों तक लगातार इसे पीने से फायदा नजर आएगा। हो सके तो खाली पेट ही प्याज का रस पिएं। इसे दिन में एक बार पीना काफी है। 

2. प्याज का सूप
कच्चे प्याज का रस थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन इसका सूप बना कर पीने पर यह टेस्टी लगता है। सूप बनाने के लिए तीन-चार कप पानी में प्याज के टुकड़ों को उबाल लें। अगर उसमें कुछ और मिलाना चाहते हों तो सब्जियों के कुछ टुकड़े मिला सकते हैं। फिर उसे छान कर उसमें काला नमक और थोड़ी पिसी काली मिर्च मिला कर पिएं। इससे खाना भी ठीक से डाइजेस्ट होता है और नियमित पीने से वजन भी कम होता है।

3. कच्चा प्याज
प्याज का रस पिएं या कच्चा प्याज खाएं, एक ही बात है। लेकिन खाने के साथ सलाद के रूप में कच्चा प्याज खाना हर हाल में फायदेमंद होता है। अगर सफेद प्याज मिले तो यह ज्यादा फायदेमंद होगा। इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट ज्यादा होते हैं, जो वजन कम करने में मददगार होते हैं। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट