
हेल्थ डेस्क. पाकिस्तान बाढ़ (Pakistan flood) से बेहाल है। सिंध,पंजाब और बलोचिस्तान के कई हिस्से डूब चुके हैं। हजारों लोग मारे गए हैं..लाखों बेघर हो गए हैं। तबाही के बीच वहां से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने दो, तीन नहीं बल्कि 6 बच्चों को जन्म दिया है। पढ़कर हैरान रह गए ना। लेकिन ये सच है। पाकिस्तान के कराची में जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर से ये खबर सामने आई है।
कराची के कालापुल में रहने वाली हिना जाहिद को जब लेबर पेन हुआ तो वो जेपीएमसी में पहुंची। जहां डॉक्टर की निगरानी में उन्होंने 6 बच्चों को जन्म दिया। उनकी नॉर्मल डिलीवरी हुई। उनके पांच बच्चे स्वस्थ्य हैं। वहीं, एक बच्चे की मौत हो गई। जेपीएमसी के डायरेक्टर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हिना ने 4 लड़के और 2 लड़की जन्म दिया था। लेकिन जन्म के वक्त एक लड़की की मौत हो गई। बाकि पांच बच्चों को नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड की नर्सरी में रखा गया है।
छह में से एक बच्चे की हुई मौत
हालांकि एक बच्चे की मौत की वजह से हिना समेत उनका परिवार दुखी हो गया। महिला का पहले से भी एक बच्चा है। बता दें कि साल 2021 में पाकिस्तान के ऐबटाबाद में महिला ने 7 बच्चों को जन्म दिया था। हालांकि ऑपरेशन के जरिए ये बच्चे हुए थे।इन बच्चों में चार लड़के और तीन लड़कियां थी। सभी स्वस्थ्य थे। हालांकि इस मामले को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए थे। क्योंकि उन्हें पांच बच्चे की उम्मीद थी। लेकिन महिला ने 7 बच्चे को जन्म दिया।
माली में एक महिला ने 9 बच्चे को दिया था जन्म
साल 2021 में ही माली की एक महिला हलीमा सिसे ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया था। उसके सारे बच्चे हेल्दी थी। उन सभी का पहला जन्मदिन भी मनाया गया।जन्म के समय एक साथ जीवित रहने वाले सबसे अधिक बच्चों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हलीमा सिसे के नाम है।
एक से ज्यादा बच्चों को जन्म देने की घटना को मेडिकल टर्म में मल्टिपल प्रेग्नेंसी कहा जाता है। इसका मतलब है कि किसी महिला के गर्भ में दो या ज्यादा बच्चे हैं। ये बच्चे एक ही एग या अलग-अलग एग से हो सकते हैं।
और पढ़ें:
अगर लड़के में ये 8 गुण हो तो लड़की को तुरंत थाम लेना चाहिए हाथ, वैज्ञानिकों ने बताया
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.