प्यार में जब होते हैं तो जीवन भर का साथ निभाने की कसमे और वादे करते हैं। लेकिन रिश्ते में जरा सी मुश्किल आई नहीं कि ये टूट जाता है। हम एक ऐसी स्टोरी बताने जा रहे हैं जिसमें प्रेमी के एक्सीडेंट के बाद प्रेमिका छोड़ने का विचार कर रही है। 

रिलेशनशिप डेस्क. कसमे-वादे प्यार..वफा सब बाते हैं बातों का क्या...फिल्म 'उपकार' का यह गाना आजकल के रिलेशनशिप पर सटीक बैठता है। जरा सी बात हुई नहीं कि लोग रिश्ते को तोड़ कर चले जाते हैं। लेकिन इस स्टोरी में तो ब्वॉयफ्रेंड का एक पैर कटने वाला है। तो गर्लफ्रेंड के पास उसे छोड़ने के लिए बड़ी वजह है। जी हां, इस कहानी में प्रेमिका अपने प्रेमी को छोड़ना चाहती है। लेकिन उसके सामने एक मुसीबत है जिसका जिक्र उसने किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26 साल की स्टेसी ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं। उन्होंने एक रेडियो शो में फोन करके अपनी उलझन का जिक्र किया। उसने रेडियो जॉकी से कहा कि मैं अपने ब्वॉयफ्रेंड को डंप करना चाहती हूं, लेकिन कन्फ्यूज हूं। उसने बताया कि दरअसल, उसका एक्सीडेंट उसके वर्कप्लेस पर हो गया। एक्सीडेंट में उसका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसकी वजह से उसके पैर को काटने की नौबत आ गयी है। डॉक्टर उसका पैर जल्द ही काटने वाले हैं ताकि इन्फेक्शन पूरे शरीर में ना फैले। 

करियर दांव पर लगा दिया 

स्टेसी ने आगे बताया कि यहीं से मेरी उलझन स्टार्ट होती है। छह महीने पहले हम रिलेशनशिप में आए। हमारे बीच प्यार बहुत था। लेकिन यह दुर्घटना हो गया। हालांकि एक्सीडेंट के बाद से मैं लगातार उसकी देखभाल कर रही हूं। अपना करियर दांव पर रख दिया है। मुझे पता नहीं चल रहा है कि क्या चीज है जो मुझे वहां से हटने नहीं दे रही है। लेकिन फिर अचानक उसके पैर काटने की नौबत आना! 

लोग मुझे स्वार्थी कहेंगे लेकिन 

26 साल की लड़की अपनी बातों को आगे जारी रखते हुए कहा कि अगर हमारा रिश्ता बहुत पुराना होता या वो मेरा पति होता तो दूसरी बात थी। अगर रिलेशनशिप में आने से पहले ही वो प्रेस्थेटिक लेग लगाए होता तो भी अलग बात थी। लेकिन अब अचानक सबकुछ बदल गया है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या करूं। मैं उससे अलग होना चाहती हूं। मैं जानती हूं कि लोग मुझे स्वार्थी कहेंगे। इसलिए उलझन में हूं। कहीं मैं वाकई कुछ गलत तो नहीं सोच रही हूं।

रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना कठिन है

उसने यह भी बताया कि वो अभी तक लड़के के साथ इमोशनली इतना ज्यादा अटैचमेंट महससू भी नहीं किया था जितना इस एक्सीडेंट के बाद से उसकी सेवा कर रही हूं। उसका परिवार भी ठीक से ख्याल रख सकते हैं, लेकिन फिर भी मैं लगातार उसके साथ हूं। मैंने उसका साथ इस दुख की घड़ी में बहुत दिया।लेकिन इससे आगे हम दोनों का साथ रहना कठिन होगा।

स्टेसी के समर्थन में कुछ तो कुछ ने बताया स्वार्थी कदम

स्टेसी की बातों को सुनकर लोग दो भागों में बंट गए हैं। कुछ लोगों कहना है कि उसे अलग हो जाना चाहिए। तो कुछ लोग वाकई उसके इस कदम को स्वार्थीपू्र्ण बता रहे हैं। रेडियो शो की फीमेल जॉकी केली उसके समर्थन में हैं। उसने कहा कि स्टेसी तुमने अपने ब्वाय फ्रेंड की वजह से अपना करियर दांव पर लगा दिया। व्यक्तिगत तौर पर मैं ऐसा नहीं करती। मुझे नहीं लगता किसी के लिए भी मैं ऐसा करती। मुझे लगता है कि तुम्हे धीरे-धीरे इस रिश्ते से बाहर आ जाना चाहिए। जब वो ठीक हो जाए तो ब्रेकअप के बारे में बता देना। वहीं, मेल जॉकी ने एक्सीडेंट से पीड़ित लड़के के साथ हमदर्दी जताई। उसने कहा कि क्या अगर गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा होता तो ब्वायफ्रेंड का यह फैसला ठीक माना जाता? 

और पढ़ें:

ऐसा क्या हुआ कि बेटी ने मां का सिर काट डाला, धड़ के साथ की हैवानियत

क्या है सरोगेट सेक्स थेरेपी, जिसे इजरायल अपने जख्मी सैनिकों के लिए कराता है मुहैया