तबाही के बीच पाकिस्तान से आई अनोखी खबर, एक महिला ने दिए एक साथ छह बच्चों को जन्म

पाकिस्तान इन दिनों बाढ़ की मार झेल रहा है। हर तरफ से बर्बादी की खबर सामने आ रही है। इस बीच वहां से एक अनोखी खबर सामने आई है। एक महिला ने एक दो नहीं बल्कि छह बच्चे को जन्म दिया।
 

Nitu Kumari | Published : Sep 15, 2022 1:48 PM IST / Updated: Sep 15 2022, 07:22 PM IST

हेल्थ डेस्क. पाकिस्तान बाढ़ (Pakistan flood) से बेहाल है। सिंध,पंजाब और बलोचिस्तान के कई हिस्से डूब चुके हैं। हजारों लोग मारे गए हैं..लाखों बेघर हो गए हैं। तबाही के बीच वहां से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने दो, तीन नहीं बल्कि 6 बच्चों को जन्म दिया है। पढ़कर हैरान रह गए ना। लेकिन ये सच है। पाकिस्तान के कराची में जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर से ये खबर सामने आई है।

कराची के कालापुल में रहने वाली हिना जाहिद को जब लेबर पेन हुआ तो वो जेपीएमसी में पहुंची। जहां डॉक्टर की निगरानी में उन्होंने 6 बच्चों को जन्म दिया। उनकी नॉर्मल डिलीवरी हुई। उनके पांच बच्चे स्वस्थ्य हैं। वहीं, एक बच्चे की मौत हो गई। जेपीएमसी के डायरेक्टर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हिना ने 4 लड़के और 2 लड़की जन्म दिया था। लेकिन जन्म के वक्त एक लड़की की मौत हो गई। बाकि पांच बच्चों को नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड की नर्सरी में रखा गया है। 

Latest Videos

छह में से एक बच्चे की हुई मौत

हालांकि एक बच्चे की मौत की वजह से हिना समेत उनका परिवार दुखी हो गया। महिला का पहले से भी एक बच्चा है। बता दें कि साल 2021 में पाकिस्तान के ऐबटाबाद में  महिला ने 7 बच्चों को जन्म दिया था। हालांकि ऑपरेशन के जरिए ये बच्चे हुए थे।इन बच्चों में चार लड़के और तीन लड़कियां थी। सभी  स्वस्थ्य थे। हालांकि इस मामले को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए थे। क्योंकि उन्हें पांच बच्चे की उम्मीद थी। लेकिन महिला ने 7 बच्चे को जन्म दिया।

माली में एक महिला ने 9 बच्चे को दिया था जन्म

साल 2021 में ही माली की एक महिला हलीमा सिसे ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया था। उसके सारे बच्चे हेल्दी थी। उन सभी का पहला जन्मदिन भी मनाया गया।जन्म के समय एक साथ जीवित रहने वाले सबसे अधिक बच्चों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हलीमा सिसे के नाम है।

 एक से ज्यादा बच्चों को जन्म देने की घटना को मेडिकल टर्म में मल्टिपल प्रेग्नेंसी कहा जाता है। इसका मतलब है कि किसी महिला के गर्भ में दो या ज्यादा बच्चे हैं। ये बच्चे एक ही एग या अलग-अलग एग से हो सकते हैं। 

और पढ़ें:

अगर लड़के में ये 8 गुण हो तो लड़की को तुरंत थाम लेना चाहिए हाथ, वैज्ञानिकों ने बताया

एक्सीडेंट के बाद काटने पड़ेंगे प्रेमी के पैर, प्रेमिका ने छोड़ने का लिया फैसला, लेकिन कहानी में पेंच है

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों