
नई दिल्ली। पैंक्रियास (Pancreas) जो की हमारी बॉडी का एक पार्ट होता है। जिसका काम होता है, हमारे डाइजेशन को अच्छा रखना, डायबिटीज को मेंटेन करना। लेकिन अगर इसी में ही कुछ दिक्कत हो जाती है तो हमे कई तरह की दिक्कत होनी शुरू हो जाती है। क्योंकि ये हमारी बॉडी में एसिड बनाना शुरू कर देता है। जिससे कैंसर (Pancreatic Cancer) होने का खतरा बढ़ता जाता है। जिसके लिए डॉक्टर हर तरह की जांच करते हैं, ताकि इसका पता लगाया जा सके कि, आखिर ये किस तरह से दिक्कत कर रहा है।
इसके लिए सीटी स्कैन या फिर एमआरआई की जाती है। इससे ये पता लगाया जाता है कि, कही ये और अंगों को तो नुकसान नहीं पहुंचा रहा है। क्योंकि अगर ऐसा होना शुरू हो जाता है तो खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इसके बढ़ने का कारण और इसका इलाज।
पैन्क्रियाटिक कैंसर (Pancreatic Cancer) के बढ़ने का कारण
तंबाकू का अधिक सेवन
तंबाकू के सेवन से सभी लोगों को कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा तो होता ही है। तंबाकू का सेवन पैन्क्रियाटिक कैंसर के सबसे प्रमुख जोखिम कारकों में से एक है। स्मोकिंग न करने वाले लोगों की तुलना में स्मोकिंग करने वाले लोगों में इस तरह के कैंसर का खतरा दोगुना अधिक हो जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 25 प्रतिशत पैन्क्रियाटिक कैंसर तंबाकू के सेवन की वजह से होते हैं। स्मोकिंग बंद करने से आप इस खतरे से बच सकते हैं।
अधिक वजन
ओवरवेट होने से भी शरीर में कई तरह की बीमारियां पनप सकती हैं। वजन बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर अग्नाशय कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। जिन लोगों का बॉडी मास इंडेक्स 30 से ज्यादा होता है उनमें इस कैंसर का खतरा 20 गुना अधिक होता है। कमर के आसपास बढ़ी अतिरिक्त चर्बी भी इस कैंसर का कारण बन सकती है।
डायबिटीज की समस्या
डायबिटीज के मरीजों में पैन्क्रियाटिक कैंसर की समस्या ज्यादातर होती है। अग्नाशय या पैंक्रियाटिक कैंसर का सबसे ज्यादा खतरा टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों को होता है। इसके पीछे का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन प्रमुख रूप से इसके लिए मोटापा और खानपान को जिम्मेदार माना जाता है।
बढ़ती उम्र
बढ़ती उम्र को भी अग्नाशय में होने वाले कैंसर का प्रमुख कारण माना गया है। ऐसा इसलिए है कि अग्नाशय में होने वाला कैंसर ज्यादातर 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों में ही पाया जाता है और 60 से 65 साल की बीच के उम्र वाले लोगों में इसके सबसे ज्यादा मरीज हैं।
पैन्क्रियाटिक कैंसर का इलाज
ये भी पढ़ें-
Kitchen Tips: पनीर की सब्जी को फेल कर देगा ये आलू दो प्याजा, गेस्ट आ जाने पर झटपट करें तैयार
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.