ब्रेन सर्जरी के दौरान मरीज को नहीं किया गया बेहोश, 9 घंटे तक बजाता रहा सेक्सोफोन, देखें हैरान करने वाला Video

Published : Oct 19, 2022, 02:14 PM IST
ब्रेन सर्जरी के दौरान मरीज को नहीं किया गया बेहोश, 9 घंटे तक बजाता रहा सेक्सोफोन, देखें हैरान करने वाला Video

सार

इटली के डॉक्टरों ने हैरान करनेवाला काम किया है। उन्होंने एक मरीज के ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी 9 घंटे में की वो भी बिना बेहोश किए हुए। ऑपरेशन के दौरान मरीज सेक्सोफोन बजाता रहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हेल्थ डेस्क. साइंस कितना तरक्की कर चुका है इस खबर से अंदाजा लगा सकते हैं। इटली की राजधानी रोम के एक अस्पताल में डॉक्टर्स ने एक हैरान करने वाली सर्जरी की। उन्होंने एक मरीज की सर्जरी बिना बेहोश किए हुए की। इतना ही नहीं मरीज भी 9 घंटे तक चले ऑपरेशन को म्यूजिक बजाकर एन्जॉय करते दिखाई दिया। उसके चेहरे पर डर का कोई नामोनिशान नहीं था। सोशल मीडिया पर जमकर इस ऑपरेशन का वीडियो वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 35 साल के जीजेड नाम के म्यूजिशियन को ब्रेन ट्यूमर था। जिसका ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन 9 घंटे तक चला। इस दौरान जीजेड सेक्सोफोन बजाते नजर आए। डॉक्टर्स का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान मरीज को बेहोश नहीं कर सकते थे। उनका होश में रहना जरूरी था। ताकि दिमाग में चल रहे फंक्शन का पता चलता रहे। जीजेड म्यूजिशियन थे इसलिए ऑपरेशन के दौरान उन्हें सेक्सोफोन बजाने की सलाह दी। 

डॉक्टर ने म्यूजिक बजाने की दी सलाह

जीजेड भी इतने बहादुर निकले की वो इसके लिए तैयार हो गए। वो पूरे ऑपरेशन के दौरान सेक्सोफोन बजाते रहे।सर्जरी करने वाले न्यूरोसर्जन डॉक्टर क्रिश्चियन ब्रोगना बताते हैं कि हर एक दिमाक यूनीक होता है। ऑपरेशन के दौरान मरीज का जागे रहना जरूरी था क्योंकि इससे दिमाग में चल रहे गतिविधियों का पता चलता रहे। मरीज ने बताया कि उन्हें संगीत सबसे ज्यादा पसंद है। इसलिए न्यूरोसर्जन ने उन्हें सेक्सोफोन बजाने की सलाह दी। 

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

ऑपरेशन के दौरान वो सेक्सोफोन बजाते रहें और डॉक्टर अपना काम करते रहे। इस ऑपरेशन का वीडियो भी बनाया गया। सर्जरी 9 घंटे तक चली और सक्सेफुल रही। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। 

सर्जरी मुश्किल थी लेकिन सफल रही

सर्जरी में शामिल डॉक्टर ब्रोगन बताते हैं कि पूरे सर्जरी के दौरान पेशेंट ने इतालवी राष्ट्रगान और मूवी लव स्टोरी का थीम सॉन्ग बजाया।संगीत बजाने की वजन से ब्रेन फंक्शन का पता चलता रहा और ऑपरेशन कामयाब हुआ। डॉक्टर ने बताया कि सर्जरी काफी मुश्किल थी। लेकिन सफल हुआ। मरीज को कुछ दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वो पूरी तरह ठीक है।

और पढ़ें:

आइसक्रीम, पास्ता और चॉकलेट भी कर सकते हैं वजन कम, बस खाने का सही वक्त होना चाहिए पता

बस डाइट में सिंपल सा बदलाव करके, महिला ने 15 महीने में 90 किलो वेट लॉस किया

PREV

Recommended Stories

Weight Loss: बैलेंस्ड से जीरो शुगर तक 2025 की पॉपुलर वेट लॉस डाइट
Kids Eyesight Improvement: अगर आपके बच्चे की नजर कमजोर हो रही है, तो तुरंत दें ये 6 चीजें