कैंसर में किसी रामबाण से कम नहीं है म्यूजिक थेरेपी, इससे मरीजों का दर्द और तनाव हुआ कम

Published : Dec 20, 2022, 08:11 AM IST
कैंसर में किसी रामबाण से कम नहीं है म्यूजिक थेरेपी, इससे मरीजों का दर्द और तनाव हुआ कम

सार

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, यह तो हम सभी जानते हैं। लेकिन हाल ही में हुई एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि इस जानलेवा बीमारी को कम करने में संगीत मददगार भूमिका निभा सकता है।

हेल्थ डेस्क : दुनिया में ना जाने कितने लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। शरीर के किसी भी हिस्से में कैंसर के सेल्स पनप सकते हैं और पूरे शरीर में फैल सकते हैं। ऐसे में समय पर इसका इलाज कराना तो जरूरी होता ही है। साथ ही इस बीमारी से लड़ने के लिए ताकत भी जरूरी होती है। ऐसे में हाल ही में हुए एक रिसर्च में खुलासा हुआ कि संगीत सुनने से कैंसर रोगियों के दर्द और तनाव को कम किया जा सकता है। दरअसल, यह रिसर्च यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स कॉर्नर हॉल हेल्थ ने हाल ही में की। जिसमें कैंसर रोगियों को म्यूजिक थेरेपी दी गई। जिसमें निष्कर्ष निकला कि म्यूजिक थैरेपी से कैंसर के मरीजों की बेचैनी और तनाव कम होता है। 

कहां हुई रिसर्च
हाल ही में जर्नल 'इंटीग्रेटिव कैंसर थैरेपीज' में प्रकाशित एक नई रिसर्च के अनुसार, यूएच कॉनर होल हेल्थ के म्यूजिक थेरेपिस्ट ने  1,152 कैंसर मरीजों को 4,002 म्यूजिक थेरेपी सेशन दिए। जिसमें पाया गया कि संगीत थेरेपी प्रोग्रामिंग रोगियों और परिवार के सदस्यों के लिए उनकी कैंसर यात्रा के दौरान लक्षण प्रबंधन का एक अनूठा और प्रभावी तरीका है। 

क्लिनिकल डिलीवरी एंड इफेक्टिवनेस ऑफ म्यूजिक थेरेपी इन हेमेटोलॉजी एंड ऑन्कोलॉजी में शोधकर्ताओं ने यूएच सीडमैन कैंसर सेंटर में क्लिनिकल डिलीवरी और म्यूजिक थेरेपी की प्रभावशीलता की जांच की और दर्द, चिंता और थकान के बीच संगीत थेरेपी की प्रभावशीलता की तुलना की। SCD (HemOnc समूह) को छोड़कर हेमटोलोगिक या ऑन्कोलॉजिकल स्थितियों वाले वयस्क रोगियों की तुलना में SCD वाले वयस्क रोगियों, जिन्होंने म्यूजिक थेरेपी ली उनमें बीमारी से मुकाबला, दर्द प्रबंधन, चिंता में कमी, और आत्म अभिव्यक्ति देखा गया।

क्या होती है संगीत चिकित्सा 
संगीत चिकित्सा या म्यूजिक थेरेपी अल्टरनेटिव थेरेपी है। जिसमें किसी मरीज को संगीत का अनुभव कराया जाता है जैसे म्यूजिक सुनना, गाना गाना, गाने लिखना, संगीत की चर्चा करना आदि चीजें शामिल होती है। म्यूजिक थेरेपी से इंसान के शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है और यह उन्हें किसी भी चीज से लड़ने की ताकत देती है। म्यूजिक को सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि इलाज की तरह भी देखा जा रहा है और कई बीमारियों के दर्द को कम करने के लिए म्यूजिक थेरेपी दी जा रही है। इससे ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, तनाव, घबराहट और अल्जाइमर जैसी बीमारी को भी दूर किया जा सकता है।
 

और पढ़ें: क्यों जाना है GOA हनीमून मनाने, जब यूपी में हैं खूबसूरत बीच, New Year पर जाने का बना सकते हैं प्लान

हार्ट अटैक से हो रही मौतें कोरोना से है जुड़ी,डॉक्टरों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट