पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सही या गलत? जानें एक्सपर्ट्स की राय

Published : Jan 11, 2023, 03:36 PM IST
पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सही या गलत? जानें एक्सपर्ट्स की राय

सार

शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा इंसान के मन में कभी भी जागृत हो सकती है, लेकिन महिलाओं के लिए पीरियड्स के उन 5 दिनों में सेक्स करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में हम आपको बता दें कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सही होता है या गलत और इस से क्या असर पड़ता है।

हेल्थ डेस्क : पीरियड्स या महावारी एक सामान्य समस्या है, जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। हर महीने 5 से 7 दिन तक महिलाओं को पीरियड होते हैं। इस दौरान उन्हें असहनीय दर्द झेलना पड़ता है और कुछ लोगों को तो बहुत ज्यादा ब्लीडिंग भी होती है। ऐसे में महिला और पुरुषों का अधिकतर सवाल रहता है कि क्या पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाना सही होता है या गलत? आइए हम आपको बताते हैं...

पीरियड के दौरान सेक्स करने के नुकसान
1. एक्सपर्ट्स के मुताबिक पीरियड्स के दौरान सेक्स करना या नहीं करना यह आपके ऊपर निर्भर करता है। लेकिन ऐसा करने से महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे- पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से यौन संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही वेजाइनल इंफेक्शन या वेजाइना में घाव हो सकता है।

2. कई लोगों का मानना होता है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से प्रेगनेंसी नहीं होती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पीरियड्स के दौरान भी अनप्रोटेक्टेड सेक्स करने से गर्भ धारण करने का खतरा हो सकता है। ऐसे में पीरियड के दौरान सेक्स करने के समय भी आपको प्रोटेक्शन का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

3. पीरियड्स के दौरान सेक्स करने पर ब्लीडिंग का खतरा भी बढ़ जाता है। इस दौरान अगर आप सेक्स करते हैं तो ब्लड फ्लो कम या ज्यादा हो सकता है।

4. महिलाओं को ही नहीं पीरियड्स के दौरान सेक्स करने पर मर्दों को भी तकलीफ हो सकती है। उनके गुप्तांग पर चोट लग सकती है या रैशेज पड़ सकते हैं।

पीरियड के दौरान सेक्स करने पर इन चीजों का रखें ध्यान
- अगर महिलाएं पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाती है, तो इस दौरान ध्यान रखें कि बिस्तर पर एक खराब बेडशीट या तौलिया बिछा लें। इससे बिस्तर खराब नहीं होता है।

-  इतना ही नहीं सेक्स के बाद आपको पर्सनल हाइजीन का बहुत ध्यान रखना है। आप गुनगुने पानी से अपने वेजाइनल एरिया को अच्छी तरह से क्लीन करें, ताकि भविष्य में कोई इंफेक्शन का खतरा ना हो।

- पीरियड्स के दौरान सेक्स करने के वक्त भी कंडोम का इस्तेमाल करें। इससे संबंधित बीमारी होने का खतरा कम होता है।

और पढ़ें: 4 बच्चों के पिता का 16 साल की साली पर डोली नीयत, पहले ससुराल भगाया, फिर किया शर्मनाक काम

नए साल के मौके पर मंगाई थी बिरयानी, खाने के बाद 20 साल की लड़की की हुई मौत, जानें क्या होता है फूड प्वाइजनिंग

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट