Solar Eclipse 2022: 'सूर्य ग्रहण' आंखों की रोशनी को कर सकता है कम, सुरक्षित रहने के लिए क्या करें और क्या नहीं

दिवाली के ठीक बाद सूर्य ग्रहण लगने वाला है। 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण देर शाम शुरू होगा। इसलिए भारत में सूर्यास्त से कुछ देर पहले ही इसे देखा जा सकता है। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि ये आंखों की रोशनी को प्रभावित कर सकता है।

Nitu Kumari | Published : Oct 24, 2022 12:42 PM IST

हेल्थ डेस्क. सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) की वजह से ही गोवर्धन पूजा एक दिन बाद होगा। अमूमन यह दिवाली (Diwali 2022)के अगले दिन होता है। सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला है। भारत में वैसे तो इसका आंशिक प्रभाव होगा। यह शाम ढलने से कुछ देर पहले शुरू होगा। हालांकि इसका अंत यहां नहीं दिखाई देगा, क्योंकि सूर्यास्त हो जाएगी। भारत के अलावा यह यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता समेत कुछ जगहों पर दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण पर 27 साल बाद ऐसा संयोग

दिवाली के अगले दिन सूर्य ग्रहण का यह संयोग 27 साल बाद बन रहा है। पहले यह 24 अक्टूबर 1995 को लगा था। उस समय भी सूर्य ग्रहण तुला राशि में था और इस बार भी इसी राशि में लग रहा है। सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा। वहीं, खत्म 5 बजकर 42 मिनट पर होगा। 

ग्रहण के दौरान क्या करें?
सूर्य ग्रहण को कभी भी खुले आंखों से नहीं देखना चाहिए। ग्रहण के समय सूर्य से हानिकारक किरणें निकलती हैं, जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए सबसे सेफ तरीका सही फिल्टर का यूज करना चाहिए। एल्युमिनाइज्ड मायलर, ब्लैक पॉलीमर, शेड नंबर 14 का वेल्डिंग ग्लास पहनकर सूर्य ग्रहण देखना चाहिए। इसके अलावा सफेद बोर्ड पर दूरबीन लगाकर भी अद्भुत नजारे को देख सकते हैं।
इसके साथ ही ग्रहण के दौरान हेडलाइट ऑन करके गाड़ी चलाना चाहिए। क्योंकि उस वक्त रोशनी कम हो जाती है। 

क्या नहीं करना चाहिए
सूर्य ग्रहण की रिकॉर्ड करने के लिए अपने कैमरे का उपयोग करने से बचें। क्योंकि इस बात की आशंका बनी रहती है कि रोशनी आपकी आंखों को प्रभावित कर सकता है। हालांकि आपने उपयुक्त चश्मा पहना है तो फिर सुरक्षित तरीके से इसे कर सकते हैं।

अगर मान्यताओं की बात करें तो सूर्य ग्रहण के दौरान खाने से बचना चाहिए। इस दौरान काटने और छीलने का काम भी नहीं करना चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाओं को घर के अंदर रहना चाहिए। ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है जो बच्चे और महिला को प्रभावित कर सकता है।

और पढ़ें:

क्या पुरुष में सेक्स ड्राइव को कम कर रहा है बिरयानी मसाला, जानें इसका सच

207 Kg के जुनैद को लोग बोलते थे जानवर, ऐसे कम किया 112 किलो वजन, जानें Weight loss सीक्रेट

Share this article
click me!