तनाव है सबसे बड़ी समस्या, इन 5 तरीकों से पा सकते हैं निजात

आज के समय में ज्यादातर लोग तनाव की समस्या से परेशान हैं। तनाव भी कई तरह के होते हैं, लेकिन यह कई बीमारियों की वजह बन जाता है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 6, 2020 3:30 AM IST

हेल्थ डेस्क। आज के समय में ज्यादातर लोग तनाव की समस्या के शिकार हैं। तनाव कई तरह के होते हैं, लेकिन खास बात है कि इसकी वजह से आदमी कई तरह की बीमारियों से घिर जाता है। ज्यादा तनाव होना अपने आप में एक बीमारी है। आजकल लोगों की जीवनशैली में काफी बदलाव आ गया है। भागदौड़ के साथ काम का बोझ भी बढ़ता जा रहा है और जीवन में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष ज्यादा करना पड़ता है। इसके साथ ही, हर मोर्चे पर चुनौतियां भी बढ़ती जा रही हैं। अब तो बड़े क्या, कम उम्र के बच्चे भी तनाव जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में तनाव सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्या का रूप ले सकता है। कुछ उपायों को अपना कर इससे बचा जा सकता है। 

1. सलाह लें
कई लोगों की आदत होती है कि कोई समस्या आने पर खुद ही उससे जूझते रहते हैं, किसी से कोई सलाह नहीं लेते। अगर इंसान किसी परेशानी में दूसरों की राय नहीं ले तो उससे समस्या और बढ़ती ही है। हर इंसान को किसी न किसी के साथ की जरूरत पड़ती है। कोई भी अकेले सभी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकता। इसलिए जो आपके करीब के लोग हों, उनसे किसी समस्या पर राय जरूर लें।

Latest Videos

2. योग
योग करने से भी तनाव कम होता है। नियमित तौर पर योग करने से दिमाग शांत रहता है। इससे विचारों में भी सकारात्मकता आती है। अगर आप नियमित तौर पर योग करते हैं तो इससे तनाव जैसी समस्या में राहत मिल सकती है। 

3. पर्याप्त नींद
नींद की कमी से भी तनाव की समस्या बढ़ती है। आजकल लोग समय की कमी के कारण पूरी नींद नहीं ले पाते हैं। दिमाग शांत रहे, इसके लिए पूरी नींद लेना जरूरी है। कम से कम 7 घंटे तो जरूर सोना चाहिए। लेकिन आजकल लोग देर से सोते हैं और सुबह जल्दी उठ जाते हैं, क्योंकि उन्हें समय से काम पर भी जाना होता है। 

4. हेल्दी डाइट
हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। अगर बाजार का खाना ज्यादा खाते हैं तो इससे दिक्कत बढ़ेगी, क्योंकि उसमें पोषक तत्वों की कमी होती है। फास्ट फूड के सेवन से बचें। इसके साथ ही पानी भी ज्यादा मात्रा में पिएं। इससे शरीर को पर्याप्त ताकत मिलेगी। 

5. शराब और स्मोकिंग से दूर रहें
ज्यादा शराब पीने और स्मोकिंग करने से भी तनाव की समस्या बढ़ती है। इसलिए इससे बचने की कोशिश करें। कोई भी नशा करने से तनाव की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। इसका पता जल्दी नहीं चलता। लोग सोचते हैं कि नशा करने से तनाव कम होगा, लेकिन यह बढ़ ही जाता है।  

Share this article
click me!

Latest Videos

New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों वापस लौटाई फाइल
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन