सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें यह काम, गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है बुरा असर

दीपावली के दूसरे दिन यानी कि 25 अक्टूबर 2022 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को किन चीजों से बचकर रहना चाहिए आइए आज हम आपको बताते हैं।

Deepali Virk | / Updated: Oct 23 2022, 05:00 PM IST

हेल्थ डेस्क : सूर्य ग्रहण (Solar eclipse) का वक्त ऐसा समय होता है जब हमें कुछ काम को नहीं करना चाहिए और अपने इष्ट का ध्यान करना चाहिए। खासकर गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है क्योंकि इससे आपके गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर पड़ सकता है। इस बार सूर्य ग्रहण दीपावली के दूसरे दिन यानी कि 25 अक्टूबर 2022 को पड़ेगा। इसका समय दोपहर 02.29 से और शाम 06.32 तक है। भारत में ये 4.22 से सूर्यास्त तक रहेगा। ऐसे में सूर्य ग्रहण और सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन चीजों को करने से बचना चाहिए आइए हम आपको बताते हैं....

क्या गर्भावस्था के दौरान सूर्य ग्रहण वास्तव में हानिकारक है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को 'बुरे संकेत' या 'अशुभ' के रूप में देखा जाता है। खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए ऐसा माना जाता है कि यह गर्भ में अजन्मे बच्चे को प्रभावित करता है, जिससे शारीरिक विकृति, फटे होंठ या जन्म के निशान होते हैं। हालांकि, इस दावे का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। लेकिन ये जरूर कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान सूरज की किरणें गर्भवती महिला पर पड़ती हैं, तो इससे उसके बच्चे को नुकसान हो सकता है।

भूलकर भी ये काम ना करें गर्भवती महिलाएं
1. सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने घर से बिल्कुल भी बाहर नहीं निकलना चाहिए। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी देखा जाए तो सूर्य ग्रहण के दौरान सूरज की हानिकारक किरणें गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है।

2. मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि अगर प्रेग्नेंट महिलाएं सूर्य ग्रहण या सूतक काल के दौरान किसी नुकीली चीज जैसे- चाकू या कैंची का इस्तेमाल करती है तो बच्चे के शरीर पर असर पड़ता है और बच्चा अपंग या फिर किसी अंग से विकृत हो सकता है।

3. सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी गर्भवती महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का काम नहीं करना चाहिए। यह बच्चे और मां दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है।

4. कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूरज की किरणें ज्यादा तीक्ष्ण होती हैं। जिन्हें नग्न आंखों से देखना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए ग्रहण के दौरान विशेष चश्मे पहने जाते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए तो कहा जाता है कि उन्हें सूर्य ग्रहण के दौरान सूरज को बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए। उन्हें घरों के खिड़की-दरवाजे भी पूरी तरह से बंद रखने चाहिए।

5. इस बार सूर्य ग्रहण का समय ज्यादा देर नहीं है तो कोशिश करें कि गर्भवती महिलाएं इस दौरान कुछ खाए ना। लेकिन सूतक काल के दौरान वह कुछ खा सकती हैं लेकिन फलों या सब्जियों को काटने से बचना चाहिए। इस दौरान बासी खाना खाने से बचें।

6. ग्रहण खत्म होने के बाद, गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए स्नान करना चाहिए।


ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2022: साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को, जानें वो सब जो आप जानना चाहते हैं

Surya Grahan 2022: 15 दिन में होंगे 2 ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देंगे ये ग्रहण? जानें टाइमिंग व अन्य बातें

Read more Articles on
Share this article
click me!