
हेल्थ डेस्क : कई बार ऐसा होता है कि ना चाहते हुए भी कोई महिला प्रेग्नेंट हो जाती है और ऐसे में बच्चे को गिराने के लिए वह डॉक्टर के पास जाने की वजह कई होम रेमेडीज ट्राई करती हैं, ताकि उनका नेचुरल तरीके से अबॉर्शन हो जाए। लेकिन कई बार यह चीज उल्टी पड़ जाती है और उनके शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में अननेचुरल अबॉर्शन के कारण रोज 8 महिलाओं की मौत हो जाती है। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि महिलाएं ऑबर्शन को लेकर लोगों से खुलकर बात नहीं करती हैं और अपने आप से ही अबॉर्शन के तरीके ढूंढ लेती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको यही बताते हैं कि किस तरह से लोग गर्भपात का अजीब-गरीब चीजों का सहारा लेते थे, जो काफी खतरनाक होता है..
पेनिरायल चाय से अबॉर्शन
पहले के समय पेनिरॉयल चाय पीने से अबॉर्शन किए जाते थे। दरअसल, पेनिरायल और मेंथा पुलेगियम को मिलाकर एक जड़ी बूटी बनती है, जो एक तरह से पुदीना जैसा होता है, इसे गर्भपात के लिए दवा के रूप में जाना चाहता था। महिलाएं अबॉर्शन के लिए इस तरीके का इस्तेमाल खूब करती थी। लेकिन इस घरेलू उपाय से कई बार उसकी जान पर भी बन आ जाती थी।
मगरमच्छ के मल से अबॉर्शन
एक समय ऐसा था जब मगरमच्छ के मल से महिलाओं का गर्भपात किया जाता था। दरअसल, मगरमच्छ के मल में शुक्राणुनाशक गुण पाए जाते हैं, जिसे महिलाओं की योनि में डाल दिया जाता था और इससे उनका गर्भपात हो जाता था।
ऊंट की लार से अबॉर्शन
कई जगह ऊंट के मुंह का झाग महिलाओं की योनि में डाल दिया जाता था, जिससे उनका अबॉर्शन हो जाता था। लेकिन यह एक तरीके का जहर होता है जो महिलाओं के लिए काफी नुकसानदायक होता है।
हिरण के बालों से अबॉर्शन
जी हां, सही सुना आपने एक समय ऐसा था जब हिरण के बाल से भी महिलाएं अपना गर्भपात किया करती थी। हालांकि योनि में इस तरह की चीजें डालने से कई बार उन्हें इंफेक्शन, अत्यधिक ब्लीडिंग और कई और गंभीर समस्याएं हो जाती थी।
जहरीले पौधों से अबॉर्शन
कई महिलाएं अबॉर्शन के लिए जंगली पौधों के रस का सेवन करती थी, जिससे उनका अबॉर्शन हो जाता था। लेकिन इन जंगली पौधों को खाने या इसका रस पीने से उनकी तबीयत खराब हो जाती थी।
गर्म पानी पर बैठना
अबॉर्शन के लिए यह तकनीक भी अपनाई जाती थी। जब महिलाओं को गर्म पानी के बर्तन के ऊपर बैठा दिया जाता था और कहा जाता है कि इसकी भाव अंदर जाने से अबॉर्शन हो जाता है।
अत्यधिक कूद फांद करना
कई बार अननेचुरल अबॉर्शन के लिए महिलाएं एक्स्ट्रा एक्टिविटी भी करती हैं। जिसमें वह छलांग लगाती हैं। अपने पैरों से अपने हिप को टच करती हैं। दौड़ भाग करती हैं ताकि उनका अबॉर्शन हो जाए। लेकिन इससे कई बार उन्हें और उनके बच्चे को खतरा हो सकता है।
अफीम
गर्भपात की दवा के रूप में अफीम के उपयोग सदियों से होता रहा है। अफीम को मैनड्रैक रूट, क्वीन ऐनीज़ लेस, गम रेजिन ओपोपैनैक्स और विभिन्न प्रकार की मिर्च के साथ परोसा जाता था। जिससे महिलाओं के गर्भपात के साथ उन्हें कई समस्याएं भी हो जाती थी।
और पढ़ें: CERVICAL CANCER VACCINE: सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने के लिए आ गई वैक्सीन, जानें कीमत से लेकर हर बात
3 मिनट से ज्यादा खड़ी नहीं हो पाती ये महिला, 24 घंटे में 10 बार होती है बेहोश
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.