
हेल्थ डेस्क। कई बार लोगों को काफी कमजोरी महसूस होने लगती है। अक्सर इसकी वजह का जल्दी पता नहीं लगता। लंबी बीमारी के बाद तो कमजोरी महसूस करना स्वाभाविक है, लेकिन अच्छे-खासे लोग भी इस समस्या से पीड़ित हो जाते हैं। कई बार शरीर में कुछ वजहों से खून की कमी हो जाती है। इससे भी कमजोरी महसूस होती है। आज लोगों की जीवनशैली में भी काफी बदलाव आ गया है। दिन-रात भागदौड़ की वजह से उन्हें आराम करने का भी पूरा समय नहीं मिल पाता है। इससे भी कमजोरी की समस्या होती है। ऐसे में, कुछ चीजों को अपने भोजन में शामिल करने से यह समस्या दूर हो सकती है। जानें इनके बारे में।
1. सोयाबीन
सोयाबीन के सेवन से किसी तरह की कमजोरी बहुत जल्दी दूर होती है। सोयाबीन का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। इसकी बड़ी की सब्जी बना कर खा सकते हैं। भुनी हुई सोयाबीन भी खा सकते हैं। सोया मिल्क भी कमजोरी दूर करने में मददगार होता है।
2. गोभी
सर्दियों के समय में फूलगोभी और पत्ता गोभी, दोनों का सेवन करना चाहिए। इसमें ऐसे मिनरल्स होते हैं, जो कमजोरी को दूर करते हैं। इनकी सब्जी खाने के साथ इनका सूप बना कर भी पिएं। पत्ता गोभी ज्यादा फायदेमंद होती है।
3. गाजर
सर्दियों में गाजर का सेवन जरूर करना चाहिए। इसे कच्चा भी खा सकते हैं, साथ ही इसका जूस भी पी सकते हैं। गाजर खाने से किसी भी तरह की कमजोरी दूर होती है। यह आंखों के लिए भी फायदेमंद है।
4. चुकंदर
चुकंदर का इस्तेमाल लोग ज्यादा नहीं करते, लेकिन यह काफी ताकत देने वाली चीज है। इसे सलाद के रूप में खाने के साथ इसका जूस भी पिएं। इससे खून काफी तेजी से बढ़ता है।
5. पालक
पालक का साग सालों भर मिलता है, लेकिन सर्दियों में इसके सेवन से काफी फायदा होता है। इसमें आयरन काफी मात्रा में होता है। पालक का साग बान कर खाएं या इसे किसी भी सब्जी में मिला कर बनाएं। चाहें तो थोड़ी मात्रा में इसका रस निकाल कर भी पी सकते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.