इन 5 चीजों से बढ़ती है इम्यूनिटी, कोरोना वायरस के खतरे से रहेंगे दूर

Published : Mar 16, 2020, 10:22 AM IST
इन 5 चीजों से बढ़ती है इम्यूनिटी, कोरोना वायरस के खतरे से रहेंगे दूर

सार

अभी हर तरफ कोरोना वायरस का खतरा फैला हुआ है। किसी भी वायरस का संक्रमण उन लोगों में जल्दी होता है, जिनकी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। 

हेल्थ डेस्क। अभी हर तरफ कोरोना वायरस का खतरा फैला हुआ है। किसी भी वायरस का संक्रमण उन लोगों में जल्दी होता है, जिनकी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। अगर इम्यूनिटी मजबूत हो तो जल्दी कोई वायरस असर नहीं डाल पाता। इम्यूनिटी मजबूत रखने में कुछ खास चीजें काफी मददगार होती हैं। ये चीजें कहीं भी आसानी से उपलब्ध हो सकती हैं। जानते हैं इनके बारे में। 

1. लहसुन
लहसुन का इस्तेमाल हर घर में मसाले के रूप में होता है। इसमें काफी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। लहसुन में एलिसिन नाम का एक तत्व होता है, जो किसी भी बैक्टीरिया या इन्फेक्शन को खत्म करने में मददगार होता है। 

2. पालक
पालक का साग खाने से भी इम्यूनिटी बढ़ती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट तत्व काफी पाए जाते हैं। पालक में फाइबर के साथ आयरन और विटामिन सी भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। पालक में फोलेट नाम का तत्व भी पाया जाता है, जो नई कोशिकाएं बनाने में मददगार होता है। 

3. मशरूम
मशरूम के सेवन से भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मशरूम में सेलेनियम, विटामिन बी, रिबोफ्लैविन और नाइसिन नाम के तत्व पाए जाते हैं। यह एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल होता है। मशरूम का सेवन करने से जल्दी किसी वायरस का संक्रमण नहीं होता है।

4. ब्रोकली
ब्रोकली शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता को काफी बढ़ाता है। इसमें विटामिन ए और सी के साथ प्रोटीन और कैल्शियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही ब्रोकली में ग्लूटाथियोन नाम का एक एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। 

5. आंवला
आंवला में विटामिन सी के साथ ही ऐसे कई तत्व होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता को बढ़ाते हैं। जो लोग नियमित रूप से आंवला का सेवन करते हैं, उन्हें जल्दी कोई बीमारी नहीं होती। आंवला का रस जितना फायदेमंद होता है, उतना ही इसका पाउडर भी। यह हर तरह के संक्रमण से बचाव करता है। इसलिए किसी भी रूप में आंवला का सेवन जरूर करना चाहिए।  

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट