
हेल्थ डेस्क। लहसुन के बहुत फायदे बताए गए हैं। इसका उपयोग मसाले के रूप में आमतौर पर हर घर में होता है। जानकारों का कहना है कि अगर सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियों को चबा कर पानी पी लिया जाए तो इससे कई बीमारियां दूर रहती हैं। लहसुन में सल्फर कम्पाउंड्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्वों में सबसे प्रमुख एलीसिन है। इसके चलते ही लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जानते हैं लहसुन की कली का कच्चा सेवन करने के फायदे।
1. ब्लड प्रेशर रहता है नियंत्रित
सुबह खाली पेट अगर नियमित तौर पर लहसुन की दो कच्ची कली का सेवन किया जाए तो इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को जरूर लहसुन का सेवन करना चाहिए। जिन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं है, वे भी रोज लहसुन का सेवन करते हैं तो उन्हें भविष्य में यह दिक्कत नहीं होगी। हाई ब्लड प्रेशर से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा रहता है।
2. कोलेस्ट्रॉल को करता है कम
आजकल खान-पान की गड़बड़ी और बदलते लाइफस्टाइल के कारण कोलेस्ट्रॉल की समस्या ज्यादातर लोगों को हो जाती है। कोलेस्ट्रॉल से धमनियां ब्लॉक होने लगती हैं। इससे दिल और मस्तिष्क तक पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं पहुंच पाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल की बीमारियों के साथ स्ट्रोक का खतरा भी रहता है। रोज सुबह कच्चा लहसुन का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
3.अल्जाइमर और डिमेंशिया से बचाव
अल्जाइमर और डिमेंशिया ऐसी बीमारियां हैं, जिनसे दिमाग की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होने लगती हैं। इन बीमारियों से व्यक्ति की याद्दाश्त पर असर पड़ता है। डिमेंशिया की बीमारी बढ़ने पर कुछ भी याद नहीं रहता। वहीं, अल्जाइमर में शरीर की गतिविधियों पर मस्तिष्क का नियंत्रण कमजोर पड़ जाता है। ये बीमारियां अक्सर ज्यादा उम्र में होती हैं। लहसुन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रैडिकल्स के कारण मस्तिष्क की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है।
4. कैंसर के खतरे को करता है कम
कच्चे लहसुन के सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है। साथ ही, माना जाता है कि इसके नियमित उपयोग से कैंसर से भी बचाव होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लहसुन के सेवन से खासतौर पर प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है।
5. यौन क्षमता को बढ़ाता है
लहसुन में एलीसिन नाम का तत्व होता है जो पुरुषों की यौन क्षमता को बढ़ता है। इसके सेवन से पुरुषों की कमजोरी दूर होती है। लहसुन में सेलेनियम और काफी मात्रा में विटामिन भी पाए जाते हैं, जिससे बढ़ती उम्र में भी फिटनेस बनी रहती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.