
हेल्थ डेस्क। शरीर के साथ दिमाग का स्वस्थ रहना भी बहुत जरूरी है। कई बार स्वस्थ रहने के बाद भी हम मानसिक तौर पर थकावट महसूस करते हैं। ऐसा अधिक दिमागी काम करने से होता है। खासकर स्टूडेंट्स जब परीक्षा की तैयारियों में जुटे होते हैं तो उन्हें कुछ ऐसे स्पेशल फूड की जरूरत होती है, जिससे उनके दिमाग को ज्यादा ताकत मिल सके। कॉम्पिटीटिव एग्जाम्स की तैयारी करने वालों को भी कुछ ऐसे फूड की अलग से जरूरत होती है, जिससे लंबी स्टडी के दौरान वे थकान और सुस्ती महसूस न कर सकें और उनका माइंड अलर्ट रहे। जानते हैं ऐसे ही चीजों के बारे में।
1. अखरोट
दिमागी काम करने वालों को अखरोट जरूर खाना चाहिए। इसमें दिमागी ताकत बढ़ाने वाले तत्व काफी होते हैं। अखरोट में विटामिन ई, कॉपर और फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक रखता है। रोज-चार-पांच अखरोट खाने से दिमागी फुर्ती बनी रहती है।
2.बेरीज
बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाया जाता है। स्ट्राबेरी, ब्लूबेरी और ब्लैकबेरी में ऐसे न्यूट्रियंट्स होते हैं जो ब्रेन सेल्स को मजबूत करत हैं। इनके रेग्युलर इस्तेमाल से दिमागी ताकत बढ़ती है।
3. हरी पत्तेदार सब्जियां
दिमागी ताकत को बढ़ाने के लिए रोज हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। ब्रोकोली, पालक का साग, मेथी का साग और दूसरी पत्तेदार सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन, फॉलेट और बीटा कैरोटिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो माइंड को अलर्ट रखते हैं।
4. कद्दू के बीज
लोग कद्दू की सब्जी तो खाते हैं, पर इसके बीजों में जो गुण पाए जाते हैं, उनके बारे में नहीं जानते। कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। यह याद्दाश्त को बढ़ाता है।
5. बादाम
लंबे समय से बादाम को दिमाग के टॉनिक के रूप में जाना जाता है। दिमागी काम करने वालों और स्टूडेंट्स को बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए। इसे पानी में भिगो कर रात भर रखना चाहिए और सुबह तीन-चार दाने चबा कर दूध पी लेना चाहिए। इससे दिमागी ताजगी बनी रहती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.