
हेल्थ डेस्क। शरीर को स्वस्थ रखने में लिवर सबसे बड़ी भूमिका निभाता है। यह शरीर से विषैली चीजों को निकालता है। हम जो भोजन करते हैं, उससे मिलने वाले ग्लूकोज को यह ग्लोकाइजन में बदल कर शरीर को एनर्जी देता है। यह भोजन से मिलने वाले जरूरी पोषक तत्वों को संरक्षित कर उसे ब्लड के माध्यम से शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाने में मदद करता है। अगर किसी वजह से लिवर खराब हो जाए तो शरीर के सारे सिस्टम सही तरीके से काम नहीं करते और इंसान कमजोर हो जाता है। लिवर में यह खासियत होती है कि छोटी-मोटी गड़बड़ियों को खुद ठीक कर लेता है, लेकिन गलत खान-पान और नशे के सेवन से लिवर खराब होने लगता है। एक बार अगर लिवर पूरी तरह खराब हो जाए तो इसे ठीक कर पाना संभव नहीं हो पाता। लिवर के डैमेज हो जाने पर इंसान जीवित नहीं रह सकता। कुछ घरेलू उपायों से लिवर को नुकसान पहुंचने से बचाया जा सकता है। जानते हैं इसके बारे में।
1. शराब और कैफीन का कम इस्तेमाल करें
एल्कोहल और कैफीनयुक्त ड्रिंक्स का लिवर पर सबसे ज्यादा बुरा असर होता है। अगर कोई रोज बहुत ज्यादा शराब पीता है तो इससे लिवर में सूजन आ सकती है। चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक सेवन भी लिवर पर बुरा असर डालता है। इससे लिवर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। इसलिए इन चीजों का कम ही इस्तेमाल करना चाहिए। अधिक घी, तेल और मसाले का भी लिवर पर खराब असर होता है। इसलिए वसायुक्त चीजों का कम सेवन करना चाहिए। अगर शराब नहीं पिएं तो लिवर को नुकसान पहुंचने की संभावना कम होती है।
2. पानी अधिक पिएं
लिवर सही तरीके से काम करे, इसके लिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। पानी लिवर से टॉक्सिक एलिमेंट को बाहर निकालता है। इससे लिवर की कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं और वह सही तरीके से काम करता है। ध्यान रहे, हमेशा शुद्ध पानी पिएं। गंदा पानी लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।
3. नींबू और संतरे का सेवन करें
नींबू का रस लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में मददगार होता है। संतरा और दूसरे साइट्रस फ्रूट भी लिवर को मजबूत रखते हैं। ये गॉल ब्लैडर में स्टोन भी नहीं बनने देते। इससे लिवर की कार्यप्रणाली सही रहती है।
4. ग्रीन टी
सामान्य चाय की जगह अगर आप ग्रीन टी पीते हैं तो यह लिवर को फायदा पहुंचाता है। ग्रीन टी मे केटेकाइन नाम का तत्व पाया जाता है। यह लिवर में फैट जमा नहीं होने देता। भोजन में अधिक फैट होने से लिवर का आकार बढ़ जाता है और फैटी लिवर की समस्या पैदा हो जाती है। इससे बचने के लिए दिन में दो बार ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।
5. बेरीज के जूस
ऐसे तो किसी भी फल का जूस पीना लिवर के लिए फायदेमंद होता है, पर बेरीज के जूस पीने से ज्यादा फायदा होता है। स्ट्राबेरीज, ब्लूबेरीज, रासबेरीज ऐसे फल हैं, जिनमें ऑर्गेनिक शुगर पाया जाता है। ये ब्लड में शुगर के लेवल को नॉर्मल रखते हैं। ये फैट को भी तेजी से बर्न करते हैं और लिवर में अतिरिक्त फैट जमा नहीं होने देते। इससे फैटी लिवर की बीमारी नहीं होती है। फैटी लिवर की बीमारी ही आगे चल कर लिवर में कई तरह की गंभीर समस्याएं पैदा करती हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.