आखिर क्या है टोमैटो फीवर, बच्चों के लिए क्यों खतरनाक यह, क्या हैं टोमैटो फीवर के लक्षण और बचाव?

Published : May 11, 2022, 03:54 PM ISTUpdated : May 11, 2022, 05:28 PM IST
आखिर क्या है टोमैटो फीवर, बच्चों के लिए क्यों खतरनाक यह, क्या हैं टोमैटो फीवर के लक्षण और बचाव?

सार

केरल में टोमैटो फीवर के मामले बढ़ रहे हैं। कोल्लम शहर में अब तक इस बीमारी से 82 लोग पीड़ित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा मामले पांच साल से छोटे बच्चों में देखा गया है। इस नई बीमारी के बारे में जानकर लोग परेशान हैं। उन्हें अपने लाडले की सुरक्षा की चिंता सताने लगी हैं। आइए जानते हैं टोमैटो फीवर के लक्षण (symptoms tomato fever) क्या है।

हेल्थ डेस्क. टोमैटो फीवर (Tomato Fever)  तेजी से अपना पांव पसार रहा है। लोग इस नई बीमारी को लेकर काफी परेशान हैं। टोमैटो फीवर को टोमैटो फ्लू (tomato flu) भी कहा जाता है। यह एक दुर्लभ वायरल संक्रमण है जो मुख्य रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है। केरल सरकार (Kerala Government)  इस बीमारी को लेकर सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। इस बीमारी को दूर करने के लिए कदम उठा जाए रहे हैं। आइए जानते हैं इस बीमारी के लक्षण और उपचार।

बीमारी के लक्षण

टोमैटो फीवर के मामले सबसे ज्यादा केरल में सामने आते हैं। ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि यह बीमारी चिकनगुनिया या डेंगू के असर से होने वाली बीमारी है या फिर कोई नई डिजिज। इस बीमारी के लक्षण की बात करें तो पीड़ित के शरीर और चेहरे पर लाल-लाल चकत्ते या फिर दाने हो जाते हैं। स्कीन में जलन होने लगती है। प्यास नहीं लगती। मुंह सूखने लगता है। तेज बुखार, बदन दर्द, जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं।  हाथों, घुटनों, और कूल्हे का रंग बदलने लगता है। शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

डॉक्टर की मानें तो कुछ मामलों में रोगियों को त्वचा में जलन, चकत्ते और फिर डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। ये लक्षण एक सप्ताह के उपचार के बाद भी दूर नहीं होते हैं। हालांकि चकत्ते के निशान धीरे-धीरे चले जाते हैं। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी हो जाती है। 

टोमैटो फीवर होने पर करें ये काम

जैसे ही इस बीमारी के लक्षण दिखें बिना देर किए डॉक्टर के पास बीमार को ले जाएं। पीड़ित बच्चे को उबला हुआ पानी देते रहें। दाने को खरोचें नहीं। आसपास साफ सफाई रखें। बच्चे को हाइजीन रखें। गुनगुने पानी से बच्चे को नहलाए। संक्रमित व्यक्ति के ज्यादा करीब ना जाए। मरीज को पूरी तरह आराम करने दें। 

और पढ़ें:

किचन में छिपा है आपका ब्यूटी सीक्रेट, इन 5 चीजों से चेहरे से लेकर बालों तक का रख सकते हैं ख्याल

ब्लैक कॉफी महिलाओं के लिए फायदेमंद तो पुरुषों के लिए खतरे की घंटी, रिसर्च में हुआ खुलासा

ये 5 आदतें सेक्स लाइफ पर डालती हैं बुरा असर, एक तो बना सकता है नपुसंक

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

Nephrotic Syndrome: बच्चों में चेहरे की सूजन का कारण सिर्फ एलर्जी नहीं, डॉक्टर ने बताई बीमारी की जड़
डार्क सर्कल से 'केमिकल-फ्री' तक... स्किन केयर के 10 बड़े भ्रम, डॉक्टर से जानिए सच