
मुंबई. कोरोना के बाद एक और खतरनाक बीमारी ने दस्तक दिया है। केरल में टोमैटो फीवर (Tomato Fever) का प्रकोप बढ़ रहा है। राज्य में 82 से लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। सबसे ज्यादा मामले कोल्लम जिले में आए हैं। लेकिन अन्य जिलों में फैलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह बीमारी किस वजह से फैल रही है। लेकिन टोमैटो फ्लू के लक्षण के बारे में पता चल गया है। आइए जानते हैं इस बीमारी के लक्षण क्या है।
टोमैटो फीवर के लक्षण (Tomato Fever Symptoms)
1.टोमैटो फीवर बच्चों को अपना शिकार बना रहा है। टोमैटो फ्लू (Tomato Flu Symptoms) के लक्षण को जानना बेहद जरूरी है। इस बीमारी में सबसे पहले तेज बुखार आता है।
2.शरीर और चेहरे पर लाल दाने या चकत्ते निकल आते हैं। लाल छल्ले का साइज टमाटर जितना बड़ा हो सकता है। अगर फीवर के साथ लाल दाने भी निकले तो बिना देर किए डॉक्टर के पास बच्चे को ले जाएं।
3.इसके अलावा शरीर में दर्द शुरू होने लगता है। जोड़ों में सूजन आ जाती है।
4. शरीर में पानी की कमी हो जाती है। डिहाइड्रेशन की वजह से मुंह सूखने लगता है। मुंह में खुजली होने लगता है।
5. इसके अलावा हाथ, कमर और घुटनों के कलर में बदलाव दिखने लगता है।
टोमैटो फीवर के उपचार (Tomato Fever prevention)
मीडिया रिपोर्ट्स में एक और लक्षण सामने आए हैं। कई मरीजों ने कहा है कि उभरे दानों में से कीड़े भी निकल रहे हैं। इन में से कोई भी लक्षण बच्चे या बड़े में उभरकर सामने आता है तो बिना देर किए डॉक्टर के पास ले जाएं। इसके साथ ही बीमार को खूब पानी पिलाए। गुनगुने पानी से स्नान कराए। साफ-सफाई का ध्यान रखें। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि मरीज अपने शरीर या चेहरे पर खुजली नहीं करें। इससे ये और भी फैल सकता है। घर के बच्चों को संक्रमित मरीज से दूर रखें।
और पढ़ें:
टोमैटो फीवर का क्या है टमाटर कनेक्शन? अपने जिगर के टुकड़े को बचाने के लिए करे ये 7 काम
आखिर क्या है टोमैटो फीवर, बच्चों के लिए क्यों खतरनाक यह, क्या हैं टोमैटो फीवर के लक्षण और बचाव?
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.