खराब पेट के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय

Published : Aug 30, 2019, 06:06 PM ISTUpdated : Aug 30, 2019, 06:13 PM IST
खराब पेट के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय

सार

पेट खराब होना या पेट में दर्द होना एक आम समस्या है। बरसात के मौसम में पेट दर्द की शिकायत अक्सर होती है। इसे दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

हेल्थ डेस्क।  पेट खराब होना एक आम समस्या है। बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के लोगों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। आम तौर पर बरसात के समय में पेट दर्द की समस्या ज्यादा होती है। ऐसा बरसात में खाने-पीने की चीजों से इन्फेक्शन होने की वजह से होता है। कई बार गलत खान-पान के चलते भी पेट खराब हो जाता है। पेट दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाने की जगह कुछ घरेलू उपाय अपना कर भी इसे दूर किया जा सकता है। लेकिन अगर पेट दर्द बहुत तेज हो तो तत्काल राहत के लिए दवाई लिए बिना काम नहीं चलता। जानते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में, जिनसे पेट दर्द में राहत मिलती है।

1. सेब का सिरका
जब पेट में दर्द हो तो एक चम्मच सेब का सिरका एक गिलास पानी में मिला कर पीना चाहिए। इससे पेट दर्द और मरोड़ में तत्काल राहत मिलती है। सेब के सिरके में पेक्टिन होता है। यह एक घुलनशील फाइबर होता है जो फलों में पाया जाता है। यह पेट के संक्रमण के दूर कर देता है। सिरके में जो अम्लीय तत्व होते हैं, वे भी संक्रमण को दूर करते हैं। 

2. अदरक
पेट खराब होने पर अदरक का इस्तेमाल बहुत ही कारगर होता है। अदरक में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्ट्रीयल तत्व होते हैं, जो संक्रमण को दूर कर पेट दर्द में राहत पहुंचाते हैं। पेट में दर्द होने पर एक चम्मच अदरक का पाउडर दूध में मिला कर पीना चाहिए। इससे जल्दी आराम मिलता है।

3. पुदीना
पुदीने का इस्तेमाल सैकड़ों वर्षों से पेट से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए किया जा रहा है। पुदीने में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट डाइजेशन को ठीक करता है। पेट में दर्द होने पर पुदीने के अर्क की कुछ बूंदें पानी में मिला कर पीनी चाहिए। पुदीने की पत्तियां पानी में उबाल कर ठंडा कर पीने से भी पेट दर्द में फायदा होता है। 

4. केला
अगर पेट दर्द के साथ दस्त की समस्या भी हो तो केला खाने से राहत मिलती है। केले में पैक्टिन नाम का तत्व होता है, जो लूज मोशन को रोकता है। इसके अलावा, केले में मौजूद पोटैशियम भी लाभ पहुंचाता है। ध्यान रखें कि केला खूब पका होना चाहिए।

5. जीरा
पेट दर्द में जीरा बहुत फायदेमंद है। अगर पेट में दर्द हो रहा हो, गैस बन रही हो या लूज मोशन हो रहा हो, तो एक चम्मच जीरा चबा कर गुनगुना पानी पी लें। जीरे को गर्म पानी में हल्का उबाल कर और उसे छान कर भी पी सकते हैं। इससे पेट की किसी भी तकलीफ  में तत्काल फायदा होता है।   

PREV

Recommended Stories

Budget 2026: बायोफार्मा शक्ति स्कीम क्या है? जानें 10,000 करोड़ की स्कीम की पूरी डिटेल
आप दवा ले रहे हैं, फिर भी ठीक नहीं हो रहे? आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताई असली वजह