मुंहासे ठीक करने के लिए इन 4 तरीके से करें खीरे का इस्तेमाल

Published : Sep 07, 2019, 11:26 AM IST
मुंहासे ठीक करने के लिए इन 4 तरीके से करें खीरे का इस्तेमाल

सार

यंग एज में मुंहासे की समस्या लगभग सबों को परेशान करती है। मुंहासों से चेहरे पर दाग-धब्बे तो पड़ ही जाते हैं, इनमें दर्द और जलन की समस्या भी होती है।

हेल्थ डेस्क। आम तौर पर ज्यादातर लोगों को मुहांसों की समस्या का सामना करना पड़ता है। लड़कियों को मुंहासे ज्यादा ही परेशान करते हैं। मुंहासे हो जाने पर दर्द और जलन तो होता ही है, इनसे चेहरे पर दाग-धब्बे भी पड़ जाते हैं, जिससे चेहरे की खूबसूरती प्रभावित होती है। जिनकी त्वचा तैलीय होती है, उन्हें मुंहासे ज्यादा निकलते हैं। इसके साथ ही, धूल-मिट्टी जमने से और साफ-सफाई ठीक से नहीं करने से भी मुंहासे की समस्या होती है। मुंहासों को कुछ घरेलू उपाय से दूर किया जा सकता है। मुंहासों को दूर करने में खीरा काफी उपयोगी साबित होता है। खीरा त्वचा संबंधी समस्याओं में बहुत ही फायदेमंद होता है। जानते हैं, कैसे खीरे का उपयोग कर मुंहासों की समस्या को दूर किया जा सकता है।

1. खीरे का जूस
खीरे का जूस लगाने से मुंहासे में बहुत फायदा होता है। इसके लिए एक खीरे का जूस निकालें। इसे चेहरे पर कुछ देर तक मसाज करें। फिर सूखने के लिए छोड़ दें। कुछ देर के बाद चेहरा धो लें। ध्यान रहे कि इस दौरान साबुन या फेस वॉश का यूज नहीं करें। रोज दो बार खीरे का जूस लगाने से कुछ दिनों में फायदा नजर आएगा।

2. खीरे के टुकड़े से चेहरे पर मसाज
खीरे का जूस लगाने के अलावा चाहें तो तो खीरे के टुकड़े गोल-गोल काट लें और इससे चेहरे पर मसाज करें। इससे भी फायदा होता है। दिन में दो-तीन बार खीरे के टुकड़े से मसाज करन पर मुंहासों में  फायदा जरूर होता है। इससे जलन में भी राहत मिलती है।

3. खीरे का फेस मास्क
मुंहासे की समस्या में बहुत से लोग खीरे का बना फेस मास्क भी यूज करते हैं। इसका असर काफी अच्छा बताया गया है। यह फेस मास्क खीरे के पेस्ट में दही और शहद मिला कर बनाया जाता है। इस मास्क को पूरे चेहरे पर लगा कर करीब आधा घंटा तक सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो कर साफ तौलिए से पोछ लें। इस दौरान किसी सोप या फेस वॉस का यूज नहीं करना चाहिए।

4. खीरा-एलोवेरा जेल मिक्स
खीरे के रस के साथ अगर एलोवेरा जेल को मिक्स कर मुंहासों पर लगाया जाए तो जल्दी फायदा होता है। एलोवेरा का जेल बाजार में मिल जाता है। खीरे का जूस निकाल कर उसमें एलोवेरा जेल मिला दें। इसे चेहरे पर लगा कर सूखने दें। 20-25 मिनट के बाद चेहरा धो लें। यह उपाय हफ्ते में दो-तीन बार करना चाहिए। इन्हीं घरेलू उपायों से मुंहासे की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।   
  

PREV

Recommended Stories

Earwax Cancer Test: कान का मैल बताएगा कैंसर का सच? ब्राज़ील की स्टडी ने वैज्ञानिकों को चौंकाया
Ayushman Card List Hospital: मुफ्त इलाज वाले अस्पताल, भर्ती होने से पहले यह जांच लें-बचेगा बिल