इन 5 समस्याओं में यूज करें प्याज का रस, तुरंत होगा फायदा

Published : Nov 26, 2019, 02:39 PM ISTUpdated : Nov 26, 2019, 02:44 PM IST
इन 5 समस्याओं में यूज करें प्याज का रस, तुरंत होगा फायदा

सार

हर घर में इस्तेमाल किया जाने वाला प्याज कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता है।  प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं। यह पेट की समस्या दूर करने के साथ पुरुषों की सेक्स संबंधी कमजोरी में भी टॉनिक का काम करता है।  

हेल्थ डेस्क। हर घर में इस्तेमाल किया जाने वाला प्याज कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता है। प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं। प्याज में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर और फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। प्याज पेट की समस्या दूर करने के साथ पुरुषों की सेक्स संबंधी कमजोरी में भी टॉनिक का काम करता है। बाल झड़ने पर इसका रस स्कैल्प पर लगाने से फायदा होता है। इसके अलावा भी कई समस्याओं में यह बेहतरीन घरेलू उपाय है।

1. पेट की समस्या
अगर पेट में कीड़े हो गए हों और इस वजह से दिक्कत हो रही हो तो प्याज का रस पानी में मिला कर पीना चाहिए। इससे आंतों के कीड़े मर जाते हैं। यह पाचन संबंधी समस्याओं में भी फायदेमंद है। इसमें फाइबर काफी होता है। इसलिए प्याज खाने से पेट साफ रहता है। 

2. सर्दी-जुकाम 
सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर प्याज का रस कुछ मात्रा में लेने से तत्काल राहत मिलती है। यह सांस की नली से बैक्टीरिया को खत्म करता है। यह कफ को भी बाहर निकालता है। 

3. बाल झड़ना 
अगर बाल झड़ने लगें तो प्याज का रस स्कैल्प पर लगाना चाहिए। यह डैंड्रफ को भी खत्म करता है। प्याज का रस लगाने से बाल नहीं झड़ते हैं। अगर बालों में जूं हों तो प्याज के रस से वे भी खत्म हो जाते हैं।

4. मधुमक्खी का काटना 
अगर मधुमक्खी काट ले तो तुरंत उस जगह पर प्याज का रस लगा देना चाहिए। इससे दर्द से तत्काल राहत मिलती है और सूजन की समस्या नहीं होती। दूसरा भी कोई कीड़ा काट ले तो प्याज का रस लगाने से फायदा होता है।

5. पुरुषों की कमजोरी 
अगर पुरुषों को सेक्स संबंधी कमजोरी हो तो उसका सबसे बेहतर इलाज प्याज का रस है। इसके लिए सफेद प्याज का रस निकाल कर उसमें थोड़ा शहद मिला देना चाहिए और दिन में दो बार इस्तेमाल करना चाहिए। थोड़े ही दिनों मे कमजोरी दूर हो जाती है। यह पुरुषों के लिए एक बेहतरीन टॉनिक है। 

PREV

Recommended Stories

Foot Therapy: करेले और नीम की ऐसी फूट थेरेपी, जो बॉडी और स्किन के लिए है फायदेमंद
सर्दियों में कौन सी 4 मछलियां खानी चाहिए? सेहत को मिलेगा दोगुना फायदा