
हेल्थ डेस्क : बाजार में पुरुषों के लिए कई तरह की अंडरवियर (underwear) आती है। जिसमें ब्रीफ, बॉक्सर और कई तरह की डिजाइन शामिल होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ तरह की अंडरवियर पुरुषों में इनफर्टिलिटी (Male infertility) की समस्या को बढ़ा सकती है। दरअसल, टाइट अंडरवियर पहनने से पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी 25 फीसदी तक घट सकती है। साथ ही यह उनकी सेक्स पावर को भी कमजोर बना सकता है। ऐसे में हम आपको बता दें कि आपको कौन सा अंडरवियर पहनना चाहिए...
अंडर वेयर से कैसे स्पर्म क्वालिटी होती है प्रभावित
दरअसल, पुरुषों में स्पर्म का निर्माण अंडकोष में होता है। यह बेहद ही सेंसिटिव हिस्सा होता है जो तापमान से भी प्रभावित होता है। पुरुषों को हेल्दी स्पर्म बनाने के लिए सामान्य तापमान से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान की जरूरत होती है। ऐसे में टाइट अंडरवियर पहनने से पसीना और गर्माहट बहुत बढ़ जाती है, जिसके चलते अंडकोष हेल्दी स्पर्म नहीं बना पाते हैं और स्पर्म क्वालिटी 25 फी सदी तक कम हो जाती है।
कौन सी अंडरवियर पहने
अंडरवियर पहनने की शुरुआत 1920 में हुई थी। इस दौरान पुरुष ढीली बॉक्सर जैसी अंडरवियर पहनते थे। इसके लगभग 10 साल के बाद ब्रीफ यानी कि टाइट फिटिंग अंडर वियर की शुरुआत हुई, जो स्किन से पूरी तरह से चिपकी रहती है। पुरुषों को ब्रीफ अंडरवियर पहनना ज्यादा पसंद होता है, क्योंकि यह स्टाइलिश लगती है। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो टाइट अंडरवियर पहनने से पुरुषों की मेल इनफर्टिलिटी की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में पुरुषों को ब्रीफ की जगह बॉक्सर पहनने की सलाह दी जाती है।
पति संग सेकंड हनीमून मनाने गई थी महिला, समंदर किनारे पत्नी बन गई किसी और की दुल्हन
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.