
हेल्थ डेस्क. दुनिया भर में मोटापा एक समस्या बनती जा रही है। WHO की मानें दो दुनिया में करीब 39 प्रतिशत युवा मोटापे का शिकार हैं। वजन कम करने के लिए लोग एक्सरसाइज से लेकर कई घरेलू तरीके अपनाते हैं। लेकिन फिर भी वजन कम नहीं होता है। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं एक टेस्टी फूड के बारे में जिसके खाने से मोटापा निश्चित रूप से कम होगा। वो चीज है अंडा। जी, हां अंडा खाने से मोटापा दूर होता है। लेकिन इसमें तीन चीज मिलानी होती है। डाइटीशियन की मानें तो अगर हम अंडे को कुछ खास तरीके से बनाकर खाए तो वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
अंडा एक सुपरफूड होता है। इसमें प्रोटीन होता है। विटामिन डी पाया जाता है। अमीनो एसिड , विटामिन ए,बी 12,रिबाफ्लेविन,फास्फोरस और फोलेट पाया जाता है। जो शरीर को मजबूत बनाता है। शरीर में वसा की पूर्ति करता है। अंडे को कई तरह से खाया जा सकात है। जैसे बॉयल्ड करके, ऑमलेट, भुर्जी, अंडा करी समेत कई और डिश इससे बनते हैं। लेकिन वजन कम करने के लिए अंडे को तीन चीजें मिलकर बनाएंगे तो इसका फायदा मिलता है।
1. नारियल का तेल
ऑमलेट को लोग बटर, सरसो के तेल या फिर ऑलिव ऑयल में बनाते हैं। लेकिन वजन कम करने के लिए ऑमलेट को नारियल के तेल में पकाना चाहिए। क्योंकि नारियल के तेल में सैचुरेटेड फैट ना के बराबर होता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
2. शिमला मिर्च
शिमला मिर्च को वजन कम करने के लिए सबसे अहम सब्जी माना जाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो वजन कम करने के लिए तेजी से काम करते हैं।अगर अंडा और शिमला मिर्च को एक साथ मिलाकर हर रोज खाते हैं तो निश्चित तौर पर वजन कम होने में मदद मिलेगी।
3. काली मिर्च
उबला हुआ अंडा हो या फिर ऑमलेट काली मिर्च को उसपर छिड़क कर खाना बहुत अच्छा लगता है। इससे स्वाद में इजाफा होता है। लेकिन यह हेल्दी भी होता है। इसमें पिपेरिन नामक कंपाउंड पाया जाता है। इससे पेट और कमर के आसपास की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।
अगर अंडे का ऑमलेट नहीं पसंद है तो आप हर दिन दो उबले हुए अंडे का सेवन करें। इससे भूख कम लगती है और आप एक्स्ट्रा खाने से बच सकते हैं। इससे भी मोटापा कंट्रोल में रहता है।
और पढ़ें:
यूट्रस में फंसा मेंस्ट्रुअल कप, महिला बोली-डॉक्टर हुए 'फेल', 7 महीने बाद पति ने किया सेक्स और...
वो 12 आदत जो आपको हर रोज कर रही है बीमार, जानें और तुरंत बदल दें, नहीं तो...
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.