15 महीने में 70 किलो वजन कम कर ट्रक ड्राइवर बन गया 'मॉडल',चर्बी गलाने के लिए अपनाया 7 आसान तरीका

weight loss: वजन कम करने की जर्नी में कई बार आप टूटते हैं। लेकिन अगर मजबूती से इसपर चलें तो मंजिल मिल ही जाती है। हम आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने 15 महीने में 70 किलो वजन कम किया।

Asianet News Hindi | Published : Oct 1, 2022 7:56 AM IST

हेल्थ डेस्क. वजन का बढ़ना आम समस्या बनती जा रही है। जिसकी वजह से लोगों को कई तरह बीमारियां जकड़ रही हैं। डेली काम काज पर भी असर पड़ने लगता है। अगर सही खानपान और एक्सरसाइज करते हैं तो वजन को कंट्रोल करने में आसानी होती है। हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलनवाने जा रहे हैं जिनकी वेट लॉस जर्नी शानदार रही है। पॉजिटिव सोच ,डाइट और वर्कआउट के जरिए उन्होंने एक, दो किलो नहीं बल्कि 70 किलो वजन कम किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अनपी ट्रांसफॉर्मेशन की जर्नी बताई है और वजन कम करने का सीक्रेट भी साझा किया है। 

अमेरिका के रहने वाले दिमित्री अजोवस्की (Dmitry Azovsky) पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। उन्होंने अपना वजन 15 महीने में 70 किलो कम किया है। साल 2021 में उनका वजन 161 किलो हुआ करता था। लेकिन अब उनका वजन करीब 95 किलो है। पहले मोटे-थुलथुल दिखने वाले दिमित्री आज किसी मॉडल से कम नहीं लगते हैं।

दिमित्री ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने साल 2021 में वजन कम करने का सफर शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले घर में बॉडी वेट एक्सरसाइज शुरू की। जैसे-जैसे रिजल्ट सामने आने लगे उनके अंदर का आत्मविश्वास बढ़ने लगा। वो इसके बाद जिम जाना शुरू कर दिए। जिम जाने के बाद से ही उन्होंने अपने डाइट में बदलाव किया।  वो हाई प्रोटीन डाइट लेना शुरू किए। बाहर का खाना, जंक फूड सब बंद कर दिया। उनकी सुबह हैवी ब्रेकफास्ट से होती है और रात हरी सब्जियां और टमाटर के साथ खत्म होती हैं। वो खूब पानी पीते हैं। हालांकि चीट वाले दिन वो पिज्जा खाते हैं।

वजन घटाने की जर्नी में उन्होंने नींद को भी अहम बताया है। वो 8-9 घंटे की नींद लेते हैं। इसके अलावा जिम में डेढ़ घंटा एक्सरसाइज करते हैं। वो जिम में वेट ट्रेनिंग को अहमियत देते हैं। इसके अलावा वो रोज सुबह 45 मिनट कार्टियो करते है।

दिमित्री अजोवस्की ने 7 स्टेप में कम किया वजन, आप भी कर सकते हैं फॉलो
1. दिमित्री ने बताया कि वेट लॉस जर्नी की शुरुआत में काफी मुश्किल हो सकती है। इसलिए पॉजिटिव रहना जरूरी है। अगर आप पॉजिटिवि रहेंगे तो आप आसानी से अपने वेट लॉस जर्नी को पूरा कर  लेंगे।

2. डाइट पर फोकस करना जरूरी हैं। अगर आप डाइट पर कंट्रोल रखते हैं तो वजन धीरे-धीरे कम होगा।

3. वजन कम करने की जर्नी में किसी के साथ रेस ना करें। कई लोग होंगे जो जल्दी अपना गोल अचीव कर लेंगे। उन्हें देख कर डिमोटिवेट ना हों और ना ही आगे निकलने के लिए बहुत मेहनत करें। इससे आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

3. नींद वजन कम करने में मदद करती है। अगर आप पर्याप्त नहीं सोते हैं तो वजन कम करने में मदद नहीं मिलेगी। 

4. प्रोटीन इंटेक पर फोकस करें। प्रोटीन लेने से पेट भरा महसूस करता है और आप कम खाते हैं।

5. उन्होंने ने वजन कम करने की जर्नी में फाइबर वाली चीजों को खाने पर भी जोर दिया है। फाइबर से वजन कम करने में मदद मिलती है।

6.वेट ट्रेनिंग के साथ कार्डियो भी करें। हर दिन 20 मिनट कार्डियो करने से वजन कम होने में हेल्प मिलती है।

7.ढेर सारा पानी पीएं। ज्यादा एक्सरसाइज की वजह से पसीना काफी बहता है। डिहाइड्रेशन ना हो इसलिए दिन भर पानी पीते रहना चाहिए। ये वजन कम करने में भी मददगार होता है।

और पढ़ें:

3 फीट के पति-पत्नी की पढ़े 'रोमांटिक फिल्म' को पीछे छोड़ने वाली लव स्टोरी

उलझे रिश्ते:जिस शख्स के साथ बेटी कर चुकी है SEX, उसके साथ मां कर रही है डेट

Share this article
click me!