मॉडल बनने के लिए लड़की ने Weight loss का अपनाया ऐसा तरीका, दिखने लगी कंकाल जैसी, ना करें ऐसी भूल

वजन कम करने के लिए हम तरह-तरह के तरीके खोजते हैं। गलत तरीके से अगर वजन कम करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं तो जान पर बात बन आती है। 24 साल की लड़की ने खुलासा किया कि उसने वजन कम करने के लिए कुछ ऐसा किया था जिसकी वजह से उसका वजन सिर्फ 30 किलो रह गया था

Asianet News Hindi | Published : Aug 27, 2022 5:08 AM IST / Updated: Aug 27 2022, 10:39 AM IST

हेल्थ डेस्क. आज के वक्त में हम में से बहुत सारे लोग वजन कम (Weight Loss) के लिए ऐसे तरीके अपनाते हैं जो पूरी तरह से गलत होता है। कुछ लोग खाना छोड़ देते हैं। तो कुछ जिम में घंटों गुजारते हैं। हर चीज की अति करना गलत होता है जो मौत की भी वजह बन जाती है। 24 साल की डॉक्टर ने खुलासा किया था कि वो मॉडल बनने की चाहत में ऐसी गलती कर बैठी जिसकी वजह से मरने की स्थिति बन गई थी। आइए बताते हैं वो डॉक्टर कौन हैं और वजन कम करने के लिए उन्होंने क्या किया था।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न की रहने वाली 24 साल की डॉक्टर सारा राव (Sarah Rav) काफी फेमस हैं।भले ही वो आज डॉक्टर हैं लेकिन वो कॉलेज के वक्त में मॉडल बनना चाहती थीं। इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन फॉलोवर्स वाली सारा इंडिया में भी सेलेब्स के बीच फेमस हैं। मलाइका आरोड़ा, अर्जुन कपूर भी उन्हें फॉलो करते हैं। सारा मॉडल बनने के लिए वेट लॉस पर काम करना शुरू किया। जिसकी वजह से उन्हें ईटिंग डिसऑर्डर हो गया था। 18 की उम्र में उनका वजन महज 30 किलो रह गया था। वो अंदर से इतनी कमजोर हो गई थी कि उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

सारा ने वजन कम करन के लिए अपने खाने पीने की आदत तो पूरी तरह बदल दिया। इसके साथ वर्कआउट पर भी फोकस करने लगी थी। वह दिन भर में बस 300 या 400 कैलोरी ले रही थी। इसके साथ करीब तीन घंटे दौड़ती थीं। एक दिन जब वो कॉलेज गई तो प्रोफेसर उनकी हालत तो देखकर हैरान रह गए। उन्होंने सारा को डॉक्टर के पास भेज दिया। उनका वजह 30 किलो रह गया था। जिसके बाद उन्हें तुरंत इमरजेंसी विभाग में भेज दिया गया। 

खाने का मोह सारा ने त्याग दिया था

सारा के डाइट की बात करें तो वो सुबह नाश्ते में बिना फैट वाली दही,  दोपहर के भोजन में एक प्रोटीन बार और डाइट कोक, डिनर में लेट्यूस, तोरी या ब्रोकली खाती थीं। इतना कम खाने की वजह से उनका वजन काफी कम हो गया था। उनका बीएमआई 10 हो गया था। हड्डियों में दर्द रहने लगा। वो थकावट महसूस करने लगी थी। खूबसूरती बढ़ने की बजाय कम हो गई थी। बाल टूटने लगे थे।

सारा को एक सप्ताह अस्पताल में रखा गया। उन्हें ईटिंग ड‍िसऑर्डर एनोरेक्सिया नर्वोसा था। इस बीमारी से पीड़ित लोग खाने से परहेज करते हैं। कई बार वो खाना खाते ही नहीं हैं। जिसकी वजह से वो अंडरवेट हो जाते हैं। इस डिसऑर्डर से सबसे ज्यादा शिकार यंग गर्ल होती हैं। एनोरेक्सिया से पीड़ित 80-90% महिलाएं होती है।

दो महीने एक्सरसाइज करना छोड़ा

अस्पताल में सारा ने खूब खाया। बर्गर, पेनकेक और फास्ट फूड उनके पसंदीदा हो गए थे। इसके साथ ही उन्होंने दो महीने तक एक्सरसाइज भी नहीं की। जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगा था।  कुछ समय बाद उन्होंने मसल्स गेन के लिए जिम जाने लगी। उन्होंने अपना वजन 19 किलो बढ़ा लिया है। अब वो लोगों को सही तरह से वजन कम करने के लिए प्रेरित करती है। वो मॉडल तो नहीं बन पाई लेकिन सफल डॉक्टर जरूर बन गई हैं।

और पढ़ें:

स्टडी में खुलासा:समय से पहले नहीं आएगी मौत! 3 एक्टिविटी को करें जीवन में शामिल

हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा पहले से ज्यादा हो गई हैं HOT, 3 स्टेप फॉलो कर घटाया वजन

Share this article
click me!