पुरुषों में स्तन क्यों निकल आते हैं? जानें इस समस्या से कैसे पाएं छुटकारा

Published : Nov 05, 2022, 11:43 AM IST
 पुरुषों में स्तन क्यों निकल आते हैं? जानें इस समस्या से कैसे पाएं छुटकारा

सार

कई बार देखा गया है कि पुरुषों में भी स्तन निकल आते हैं। महिलाओं की तरह उनके भी ब्रेस्ट हो जाते हैं। इस अवस्था को गाइनेकोमैस्टिआ कहा जाता है। यह पुरुषों में होने वाली आम समस्या है। जिसे दूर किया जा सकता है। सवाल है कि पुरुषों में स्तन क्यों आ जाते हैं। चलिए बताते हैं।

हेल्थ डेस्क. महिलाओं के ब्रेस्ट जहां उनकी खूबसूरती का प्रतिक माने जाते हैं। वहीं, पुरुषों में स्तन होना शर्मिंदगी का कारण बन जाते हैं। अक्सर देखा गया है कि पुरुषों में महिलाओं की तरह स्तन निकल आते हैं। ऐसा हार्मोनल इमबैलेंस की वजह से होता है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पाया जाता है, वहीं महिला में एस्ट्रोजन होता है। पुरुषों में जब टेस्टोस्टेरोन की कमी हो जाती है या फिर एस्ट्रोजन में बढ़ोतरी होती है तो उनके स्तन के ऊतकों में उभार आ जाता है। इसके अलावा मोटापा भी स्तन को बढ़ाने का काम करता है। यह 20 से 30 साल के पुरुष में देखने को मिलता है। भारत में हर साल 10 लाख मामले सामने आते हैं।

हार्मोनल इमबैलेंस की वजह से बढ़ता है स्तन

हार्मोनल इमबैलेंस की वजह से स्तन बढ़ जाते हैं। बात अगर इसके इलाज का करें तो इसका वैसे तो कोई इलाज नहीं हैं। यह अपने आप ठीक हो जाता है। इसके लिए व्यक्ति को छह महीने से दो साल का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अगर स्तन का साइज बढ़ता जा रहा है तो फिर सर्जरी के जरिए इसे ठीक किया जा सकता है। दवा इसे कम नहीं करता है। 

सर्जरी ही इलाज का एक मात्र जरिया

डॉक्टर की मानें तो इसके लिए छोटी सी सर्जरी की जाती है। इस सर्जरी में फैट और ग्लैंड को निकाल दिया जाता है। जिसके बाद यह दोबारा नहीं होता है। इस सर्जरी में दर्द ज्यादा नहीं होता है।इसमें एक हफ्ते तक ट्यूब डाला जाता है, अगर अंदर कोई फैट बचा  रह गया या खून जमा रह गया तो उसे उसके जरिए निकाला जाता है। इसके बाद इसे निकाल दिया जाता है।

क्या चेस्ट की एक्सरसाइज से इसे दूर किया जा सकता है?
नहीं, डॉक्टर का कहना है कि चेस्ट के एक्सरसाइज से इस दूर नहीं किया जा सकता है। फैट मसल्स के अंदर नहीं होता है। तो मसल्स का फैट यह बर्न नहीं करता है। इतना ही नहीं इससे चेस्ट मसल्स ज्यादा बनती हैं जिसकी वजह से मेल बूब्स ज्यादा दिखते हैं। सर्जरी के बाद खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है।

और पढ़ें:

सर्दी में सेक्स की इच्छा हो जाती है कम, बेडरुम की रौनक लाने के लिए करें ये उपाय

बच्चा होने के बाद मां की हड्डियां पहले जैसी नहीं रहती है, शोध में खुलासा

PREV

Recommended Stories

Fruits to avoid after 60: बुजुर्गों को 60 की उम्र में इन 5 फलों से बना लेनी चाहिए दूरी
Kangana Ranaut Diet Tips: Acidity से मिलेगा छुटकारा, कंगना की ये डाइट कर सकती है कमाल