क्या होती है फर्टिलिटी मसाज, क्या इसे करवाने से प्रेग्नेंट होने में मिलती है मदद

Published : Nov 09, 2022, 01:12 PM IST
क्या होती है फर्टिलिटी मसाज, क्या इसे करवाने से प्रेग्नेंट होने में मिलती है मदद

सार

आजकल कई तरह की टारगेट और अल्टरनेटिव थेरेपी की जाती है, जो इंसान की अलग-अलग समस्याओं का समाधान करने में मदद करती है। उन्हीं में से एक है फर्टिलिटी मसाज। आइए हम आपको बताते हैं इसके बारे में।  

लाइफस्टाइल डेस्क : मां बनना हर महिला के लिए किसी प्यारे सपने के सच होने से कम नहीं होता है। हालांकि, गर्भधारण करने की कोशिश करना एक कठिन और तनावपूर्ण काम हो सकता है। खासकर जब कई बार ट्राई करने के बाद भी महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं हो पाती हैं, तो वह काफी तनाव हो जाता हैं। ऐसे में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने और गर्भवती होने की संभावना को बढ़ाने के लिए फर्टिलिटी मसाज (fertility massage) इन दिनों काफी चलन में है। तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि यह फर्टिलिटी मसाज क्या है और क्या यह वाकई प्रेग्नेंट होने में मदद करता है... 

फर्टिलिटी मसाज क्या है?
फर्टिलिटी मसाज यह एक प्रकार की मालिश है जिसका उद्देश्य प्रजनन अंगों की प्रजनन क्षमता और स्वास्थ्य में सुधार करना है। यह एक नेचुरल तकनीक है, जो फर्टिलिटी संबंधी समस्याओं के अलावा, पेट के स्वास्थ्य में सुधार, प्रजनन स्वास्थ्य और मासिक धर्म चक्र में सुधार लाने में मदद करता है है। ये मसाज पेट के निचले हिस्से, पेल्विक बोन और जांघों के बीच तक में की जाती है। इसके लिए अरंडी और कई तरह के तेल का इस्तेमाल किया जाता है।

फर्टिलिटी मसाज के फायदे
1. नियमित रूप से मालिश करने से अंगों में ब्लड फ्लो में सुधार हो सकता है और ये हार्मोन को बैलेंस करने में भी फायदेमंद होती है।

2. ओव्यूलेशन और गर्भ में एंडोमेट्रियल अस्तर को मोटा करने में मददगार

3. प्रजनन मालिश को ऑक्सीटोसिन जैसे फील-गुड हार्मोन जारी करने के लिए भी कारगर माना जाता है।

4. शरीर के विभिन्न हिस्सों के दर्द कम करता है।

5. पीरियड्स के दौरान रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

क्या फर्टिलिटी मसाज गर्भधारण में मदद कर सकती है?
अभी तक इस तकनीक पर कोई शोध नहीं है कि प्रजनन मालिश यानी की फर्टिलिटी मसाज सीधे प्रजनन क्षमता में सुधार करती है या नहीं। हालांकि, बहुत सारे अध्ययनों से पता चला है कि मालिश शरीर में तनाव हार्मोन के स्तर को कम करती है जबकि डोपामाइन और सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाती है, जिससे मूड में सुधार होता है। इसलिए, इसका कोई सीधा जवाब नहीं है कि फर्टिलिटी मसाज करवाने से गर्भधारण की संभावना को बढ़ाने में मदद मिलती है या नहीं।

फर्टिलिटी मसाज से कब बचें?
1. यदि आप गर्भवती हो सकती हैं या गर्भवती हैं।

2. हर महीने में, ओव्यूलेशन के ठीक बाद का समय फर्टिलिटी मसाज के लिए सही नहीं होता है, क्योंकि यह अगली पीरियड साइकिल को प्रभावित कर सकता है।

3. अगर आपको मालिश करते समय दर्द महसूस होता है। तो डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही मसाज करवाएं।

4. मासिक धर्म या पीरियड के दौरान

5. यदि आप स्तनपान करा रही हैं, तो आपको फर्टिलिटी मसाज करवाने से बचना चाहिए।

और पढ़ें: क्या मेंस्ट्रुअल कप यूज करने से वर्जिनिटी हो जाती है ब्रेक? जाने इससे जुड़े सवालों के जवाब

बचपन के कैंसर से जुड़े ये 9 मिथक का सच जानना है जरूरी,एक तो फर्टिलिटी से है जुड़ा

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज ये पर्पल फ्रूट, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
गंदे खाने या किचन की फोटो डालते ही होगा तगड़ा एक्शन! FSSAI का ये ऐप बड़े काम का