
हेल्थ डेस्क : सेक्स एक आम जरूरत है, जो हर इंसान की होती है। इंसान ही नहीं बल्कि जानवरों को भी सेक्स की जरूरत होती है। लेकिन जब यह जरूरत हद से ज्यादा बढ़ जाती है, तो जुनून सवार हो जाता है और यह परेशानी का सबब भी बन जाती है। जी हां, आज हम इसी बारे में आपको बताएंगे कि क्या होता है हाइपरसेक्सुअल डिसऑर्डर (hypersexual disorder), इससे क्या परेशानियां हो सकती हैं और इसका इलाज क्या है...
क्या होता है hypersexual disorder
सेक्स का एडिक्शन जिसे हाइपरसेक्सुअल डिसऑर्डर के रूप में भी जाना जाता है। यह एक कंपल्सिव सेक्सुअल बिहेवियर डिसऑर्डर है। जब किसी व्यक्ति का सेक्स, यौन क्रियाओं और यौन कल्पनाओं के लिए बहुत ज्यादा पागलपन सवार रहता है, तो वे हाइपरसेक्सुल डिसऑर्डर से पीड़ित हो सकते हैं। हाइपरसेक्सुअलिटी वाले लोग अजीब व्यवहार करते हैं, जैसे कि अत्यधिक अश्लील सामग्री का सेवन, अत्यधिक हस्तमैथुन, या अलग-अलग लोगों के साथ यौन गतिविधियों में शामिल होना।
हाइपरसेक्सुअलिटी से होने वाली समस्याएं
हाइपरसेक्सुअलिटी के नकारात्मक प्रभाव हैं जो आपको शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। उनमें शामिल हैं-
- शर्म की भावना
- यौन संक्रमण होने का खतरा
- ड्रग्स या अल्कोहल का उपयोग करना
- यौन अपराध करना
- मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति जैसे डिप्रेशन या चिंता
- रिश्तों में तनाव
- काम में संघर्ष
- जानलेवा विचार आना
हाइपरसेक्सुअलिटी का इलाज
दवाएं
हाइपरसेक्सुअलिटी के संभावित कारणों में से एक दिमागमें असंतुलन है। दवाएं इसमें मदद कर सकती हैं और स्थिति के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती हैं।
एंटीडिप्रेसेंट
कुछ मामलों में मरीज को एंटीडिप्रेसेंट भी दी जाती है, क्योंकि हाइपरसेक्सुअलिटी अन्य मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों जैसे अवसाद के कारण हो सकती है।
मनोचिकित्सा
मनोचिकित्सा हाइपरसेक्सुअलिटी के साथ रहने वाले व्यक्ति को अपनी स्थिति को ठीक करने और इस स्थिति से निपटने के लिए सबसे सामान्य रूपों में शामिल हैं।
और पढ़ें: क्या पीरियड शुरू होने के बाद लड़कियों की हाइट नहीं बढ़ती, जानें क्या कहता है रिसर्च
बुढ़ापे तक सेक्स लाइफ रहेगी मजेदार, रोजाना डाइट में ले इस फल का जूस, स्टडी में किया गया दावा
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.