
हेल्थ डेस्क: सफेल बाल को काला करने के लिए लोग नए-नए तरीके खोजते हैं। कई तरह के हम उपाय या फिर दवाएं भी लेते हैं। लेकिन परिणाम नहीं निकलता । लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी चीज जो सबके किचन में मौजूद होती है। वो चीज है घी। जी हां, घी से वक्त से पहले सफेद हुए बालों को काला किया जा सकता है। इतना ही नहीं इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।
घी को हर दिन अपनी नाभि पर लगाए। एक दिन भी इसे मिस मत करें। इससे आपके बाल काले हो जाएंगे। साथ ही बाल मजबूत भी हो जाएंगे। नाभि के अलावा इसे बालों पर भी अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपके हेयर ड्राई है तो इसके लगाने से बाल मुलायम हो जाएंगे।
डैंड्रफ से भी मिलती है राहत
धोने से पहले बाल में घी लगाए और इसे एक से दो घंटे के लिए छोड़ दे। फिर शैंपू करें। इससे बाल मुलायम हो जाएंगे। अगर डैंड्रफ की प्रॉब्लम है तो घी लगाने से इसमें भी फायदा होता है। घी सेहत के लिए जहां फायदेमंद होता है वहीं, बालों के स्कैल्प में इंफेक्शन से बचाव भी करता है।
दो मुंहे बालों से मिलती है छुटकारा
लड़कियों को दो मुंहे बालों की बहुत समस्या होती है। इसके लिए वो ट्रीटेमेंट कराती है जिसमें पैसे खर्च होते हैं। लेकिन इस समस्या से निजात घी बहुत आसानी से दिलाता है। घी बालों में लगाने से दो मुंहे बाल से छुटाकारा पाया जा सकता है।
घी को खाने में इस्तेमाल करने से सेहत अच्छी होती है। हड्डियां मजबूत बनती है। इसलिए खाने में घी का इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि जिन्हें कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उन्हें कम मात्रा में घी लेना चाहिए।
(नोट- दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर की राय जरूर लें।)
और पढ़ें:
महिलाओं के लिए ये 4 फूड्स हैं बड़े काम की, वजन कम करने से लेकर कई बीमारियों को करेगा दूर
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.