
हेल्थ डेस्क.सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। सुबह की शुरुआत लोगों की हल्की-हल्की ठंड से हो रही है। वैसे तो ये मौसम काफी खुशनुमा होता है। लेकिन इसके बाद का महीना कड़ाके की ठंड लाती है और साथ ही आता है आलस। बिस्तर में डूबके रहने का मन करता है। जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है। इतना ही नहीं फेस्टिवल सीजन होने की वजह से हम खूब मिठाइयां खाते हैं जो हमारे वजन में इजाफा करता है। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं सुबह की वो 5 चीजें जिसे करने से आप सर्दी के मौसम में भी अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं।
खाली पेट गुनगुने पानी के साथ शहद, नींबू या फिर वेनेगर से करें शुरुआत
सुबह उठते ही जो सबसे पहला काम करना चाहिए वो खाली पेट पानी पीने को लेकर होता है। गुनगुने पानी में आप शहद, नींबू मिलाकर ले सकते हैं। इसके अलावा आप एप्पल वेनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पेट साफ होता है साथ ही वजन कम करने में भी मदद करता है। ध्यान रखें कि शहद को कभी भी गर्म पानी में नहीं लेना चाहिए। इसकी तासीर बदल जाती है और पेट में जलन हो सकती है।
योग या एक्सरसाइज
सर्दी के मौसम में बाहर वॉक पर जाना बहुत कष्टदायक लगता है। ऐसे में आप घर पर रहकर ही योग या एक्सरसाइज कर सकते हैं। ये आपको दिन भर एक्टिव रखने में मदद करता है। इसके साथ ही वजन भी कंट्रोल में रहता है। आप सूर्य नमस्कार से योग की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा प्रणायाम, कपाल भारती योगा कर सकते हैं।
ब्रेकफास्ट में लें प्रोटीन से भरपूर फूड
सुबह के समय कार्ब्स या फैट की बजाय प्रोटीन युक्त फूड्स लेने चाहिए। प्रोटीन फूड खाने से पेट लंबे वक्त तक भरा रहता है। आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। जिसकी वजह से वजन कंट्रोल में रहता है। सुबह में आप अंडा, दूध, सोयाबीन जैसी चीजों को खा सकते हैं। इसके बाद चाय या कॉफी लें। कुछ लोग उठते ही चाय या कॉफी लेते हैं जोकि गलत हैं। खाली पेट चाय या कॉफी लेने से गैस की समस्या हो सकती है।
धूप सेकें
धूप सेंकने से भी फैट बर्न होता है। सर्दी की सुबह की धूप बहुत प्यारी होती है। इसलिए 30-40 मिनट गुनगनी धूप में जरूर बैठे। ये विटामिन डी मिलने के साथ-साथ वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद होता है। शरीर को रिलैक्स करता है।
अच्छी नींद लें
वेट लॉस में नींद भी मददगार होता है। जो लोग वेट लॉस की दिशा में काम करते हैं और अच्छी नींद नहीं लेते उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। रात में 8 बजे खाना खाने के बाद जल्दी सो जाना चाहिए। 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी होता है। अगर आप ऑफिस नहीं जाते हैं तो दोपहर में भी एक या दो घंटे की नींद ले सकते हैं।
और पढ़ें:
स्पर्म काउंट कम होने से हैं परेशान, तो रोज खाए ये 5 तरह के बीज, पिता बनने की ख्वाहिश जल्द होगी पूरी
कोविड पेशेंट के लिए हृदय रोग से ज्यादा खतरनाक है स्मोकिंग और डायबिटीज, स्टडी में खुलासा
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.