30 की उम्र के बाद अच्छी हेल्थ और फिटनेस के लिए महिलाएं जरूर करें ये 6 काम

उम्र बढ़ने पर स्वास्थ्य का ध्यान रखना महिलाओं के लिए बहुत जरूरी हो जाता है। उन्हें घर-बाहर कई तरह की जिम्मेदारियां निभानी होती हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 27, 2020 3:46 AM IST

हेल्थ डेस्क। आज की महिलाएं घर और ऑफिस, दोनों संभालती हैं। इसलिए दोगुना काम करने के लिए हेल्थ का भी खास ख्याल रखना जरूरी है। अक्सर महिलाओं को बढ़ती उम्र के साथ खून की कमी, हड्डियां की कमजोरी और पेट से संबंधित बीमारियों की शिकायत शुरू हो जाती है। इसका असर उनके लाइफस्टाइल पर भी पड़ता है। जानें उम्र बढ़ने के साथ हेल्दी रहने के टिप्स।  

1. कैल्शियम की मात्रा बढ़ाएं
बचपन में रोजाना आप नाश्ते में दूध पीते थे, लेकिन अब आपको दूध का टेस्ट पसंद नहीं। बता दें कि बढ़ती उम्र में दूध पीना बहुत जरूरी है। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और आपको ताकत मिलती है। दूध पीने से शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी नहीं होती। इससे ऑस्टियोपोरोसिस (इस बीमारी में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं) जैसी बीमारियों को रोका जा सकता है। अगर दूध नापसंद है, तो इसकी कमी दही या पनीर खाकर पूरी करें। 

2. सनस्क्रीन जरूर इस्तेमाल करें
सूरज की तेज किरणों से स्किन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है, इसलिए हमेशा सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर निकलें। खासकर सुबह 10 से 4 बजे के बीच बिना सनस्क्रीन लगाए बाहर न जाएं, क्योंकि इस समय सूरज की किरणें बहुत तेज होती हैं और यूवी किरणों के चलते स्किन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। 

3. एक्सरसाइज जरूर करें
30 पार करने पर महिलाओं का वजन खुद-ब-खुद बढ़ने लगता है। इसलिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज करना शुरू करें। हर रोज 30 मिनट की सैर भी काफी है। अगर आप बिजी हैं, तो रोज 10 मिनट की एक्सरसाइज भी कम नहीं।  

4. नींद पूरी लें
30 के बाद बढ़ती जिम्मेदारियों की वजह से अधिकतर महिलाएं पूरी नींद नहीं ले पातीं। डॉक्टरों के अनुसार, महिलाओं को कम-से-कम आठ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे उन्हें मानसिक रूप से आराम मिलता है और वो फ्रेश महसूस करती हैं। कम नींद लेने के चलते भी वजन बढ़ता है और दिल से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

5. वजन को कंट्रोल करें
इस समय आपको अपना वजन कंट्रोल करने में समस्या होती है, क्योंकि आपकी मांसपेशियां ढीली पड़ने लगती हैं और वजन अपने आप बढ़ने लगता है। इसलिए आपको एरोबिक्स के साथ-साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग प्रोग्राम में भी हिस्सा लेना चाहिए, ताकि आपका वजन और बोन डेंसिटी मेंटेन रहे।

6. आंखों का ख्याल रखें
30 की उम्र बाद आपकी आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। जिन महिलाओं की आंखों की रोशनी हमेशा से परफेक्ट रहती है, उन्हें भी 30 की उम्र के बाद दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं। इसलिए आंखों के डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाते रहें।

Share this article
click me!