
हेल्थ डेस्क. 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग डे ( internatioal yoga day) के साथ-साथ वर्ल्ड म्यूजिक डे (world music day ) मनाया जाता है। संगीत के बिना जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती है। जिंदगी के हर रंग के लिए संगीत बना है। जिसे सुनकर हम सुकून पाते हैं। प्रेम में डूबे हैं तो संगीत इसकी शिद्दत को और बढ़ता है। दर्द में हो तो संगीत दर्द को कम करने का काम करता है। खुशी का इजहार करना है तो संगीत जरिया बनता है। हर मौके के लिए संगीत बना है। संगीत के अंदर सेहत के 7 राज छुपे हैं। आइए जानते हैं म्यूजिक किस तरह से हमारी जिंदगी में थेरेपी की तरह काम कर सकती है।
1.याददाश्त बेहतर होती है
एक रिसर्च में पाया गया है कि संगीत सुनने खासकर शास्त्रीय संगीत सुनते हैं तो याददाश्त बेहतर होती है। जो लोग शास्त्रीय संगीत के प्रेमी होते हैं उनमें याद रखने की क्षमता अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा होती है।
2. दर्द में राहत पहुंचाता है म्यूजिक
अगर आप दर्द में हैं आपको क्रोनिक पेन हो रहा हो या फिर सीजनल पेन है तो म्यूजिक सुनने से राहत पा सकते हैं। इसके पीछे वजह है हमारा ध्यान म्यूजिक पर फोकस हो जाना। गाना सुनते वक्त हमारा दिमाग गाने के संगीत और बोल पर केंद्रित होता है। जिसकी वजह से दर्द से हमारा ध्यान हट जाता है।
3. दिमाग से जुड़ी बीमारी को करता है कम
संगीत दिमाग से जुड़ी बीमारी को कम करने में मददगार साबित होता है। न्यूरोलॉजिकल रिसर्च में सामने आया है कि गाने सुनने से दिमाग में कई तरह के चेंजेज आते हैं। कई सारे न्यूरोकेमिकल्स रिलीज होत हैं जो मेंटल हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। कई दिमागी बीमारियों को ठीक करने के लिए म्यूजिक को लेकर शोध अभी चल रहे हैं।
4. म्यूजिक मूड में करता है बदलाव
संगीत से मूड पर असर पड़ता है। जब हम पार्टी में तेज म्यूजिक सुनते हैं तो हमारा पैर खुद ब खुद थिरकने लगता है। जब आप गम से भरे गाने सुनते हैं तो वो आपको उस वक्त ले जाता है जहां आप गम के शिकार हुए थे। रिसर्च में सामने आया है कि संगीत मूड पर सीधा असर डालता है।
5. दिल को रखता है हेल्दी
संगीत सुनने से हार्ट पर पॉजिटिव असर पड़ता है। गाने सुनने से सांस की गति, दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।
6. डिप्रेशन को दूर भगाता है
संगीत सुनने से डिप्रेशन को दूर भगाया जा सकता है या फिर इसका असर कम किया जा सकता है। साल 2017 में क्लासिकल और जैज़ म्यूजिक पर शोध हुआ था। जिसमें पाया गया था कि संगीत अवसाद को कम करने में मदद कर सकता है।
7. नींद की आगोश में ले जाता है संगीत
जिसे नींद नहीं आने की बीमारी है उसे संगीत सुनने से नींद आ सकता है। रात के वक्त सॉफ्ट म्यूजिक सुनने से माइंड रिलैक्स हो जाता है। जिसकी वजह से अच्छी नींद आती है।
और पढ़ें:
पुरुष भी हो रहे हैं महिलाओं के उत्पीड़न के शिकार, चौंकाने वाला आंकड़ा आया सामने
पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाए हमेशा के लिए छुटकारा, लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.