
हेल्थ डेस्क. कन्नड़ एक्ट्रेस स्वाति सतीश (Swathi Sathish) ने हाल ही में अपने दांत की सर्जरी कराई थी। लेकिन इसकी वजह से उनका खूबसूरत चेहरा बिगड़ गया। उनका चेहरा थोड़ा सा टेड़ा हो गया और बुरी तरह सूजा हुआ हो गया। अदाकारा की मानें तो सर्जरी के 20 दिन बाद भी चेहरे पर सूजन हैं और उन्हें पहचानना मुश्किल है। रूट कैनाल सर्जरी क्या होता है और उसे कराने से पहले क्या सावधानी बरतनी चाहिए आइए जानते हैं।
रूट कैनाल क्या है?
संक्रमित दांतों को सही करने, डैमेज दांतों को ठीक करने के लिए रूट कैनाल किया जाता है। यह दांत की वजह से होने वाले दर्द से राहत देती है। इसके साथ दांतों की खूबसूरती बढ़ जाती है। रूट कैनाल सर्जरी के दौरान दांत के अंदर की नसों और सूजन वाले हिस्से को हटा दिया जाता है। इसके बाद दांत के जड़ को क्लीन करके उसे सील यानी बंद कर दिया जाता है।
ओरल बैक्टीिया मसूड़ों को करता है डैमेज
जब दांतों की कैविटी को बिना इलाज के लंबे समय के लिए छोड़ दिया जाता है तब बैक्टीरिया मसूड़े के अंदर चले जाते हैं। या फिर किसी कारण से दांत टूट जाता है तो रूट कैनाल उपचार की जरूरत पड़ती है। दांतों के अंदर प्रभावित ब्लड वेसिल्स, नर्व्स और कनेक्टिव टिश्यू को ठीक करने के लिए ट्रीटमेंट किया जाता है। अगर दांतों में दर्द या मसूड़ों में दर्द होता है तो तुरंत डेटिस्ट के पास जाना चाहिए। लेकिन डॉक्टर के पास जाने से पहले उस डॉक्टर का रिकॉर्ड जरूर चेक कर लेना चाहिए। नहीं तो हालत ठीक होने की बजाय बिगड़ सकता है।
रूट कैनाल कब तक होता है ठीक
रूट कैनाल के बाद ज्यादा दर्द नहीं होता है। तीन चार दिनों में दांत पूरी तरह ठीक हो जाते हैं। लेकिन कुछ संवेदनशील केस में इसे ठीक होने में दो हफ्ते लग सकते हैं। इसके बाद खाना पीना आप पहले की तरह ले सकते हैं। अगर दर्द ठीक नहीं हो रहा है तो फिर तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
रूट कैनाल के दौरान बरते सावधानी
रूट कैनाल के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत होती है। दांत में कई ऐसी नसें होती है जिनकी गड़बड़ी से मुंह में पैरालेसिस हो सकता है। कई दिमाग को भी प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए रूट कैनाल किसी एक्सपर्ट डॉक्टर से ही कराना चाहिए।
और पढ़ें:
सुबह में योग...नाश्ते के साथ अदरक की चाय, कुछ ऐसी है PM NARENDRA MODI की डेली रुटीन
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.